जोधपुर डिस्कॉम में बैक डेट में रिलीव और जॉइनिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आचार संहिता लगने के साथ ही स्थाानांतरण आदेश, रिलीव और ज्वाइनिंग जैसी प्रक्रिया नहीं हो सकती, लेकिन जोधपुर डिस्कॉम में यह सब हो रहा है। सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन यह जोधपुर डिस्कॉम में सच साबित हो रहा है।

जोधपुर डिस्कॉम प्रबंधन की ओर से 6 अक्टूबर को अधिशासी, सहायक और कनिष्ठ अभियंता के साथ मंत्रालयिक और तकनीकी सहायकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। इसी दिन आचार संहिता लगी थी। हालांकि स्थानांतरण आदेश 5 अक्टूबर की तिथि से निकले। सोमवार को कई कर्मचारी-अधिकारी बैक डेट में रिलीव व ज्वाइनिंग की जुगत करते रहे। हालांकि डिस्कॉम प्रबंधन का कहना है कि जो रिलीव नहीं हो पाए वह यथावत स्थिति में ही रहेंगे।

इनका कहना...

आदेश जारी होने के बाद यदि कोई रिलीव या ज्वाइनिंग नहीं कर पाया है तो वह यथा स्थान पर ही कार्य करेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। बैक डेट ज्वाइनिंग या रिलीविंग की कोई जानकारी मुझे नहीं है।
रानीदान बारहठ, सचिव, जोधपुर डिस्कॉम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ynh4XU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment