झाडियों में मिले महिला के शव की शिनाख्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
गला काटकर हत्या के बाद कायलाना रोड पर अखेराजजी का तालाब के पास गत २५ अक्टूबर को झाडि़यों में जिस महिला का शव मिला था वो मध्यप्रदेश के धार जिले की रहने वाली थी। प्रेम विवाह करने के बाद वह सात-आठ साल से जोधपुर में ही रह रही थी। हाथ पर लिखे नाम के आधार पर पांच दिन बाद मंगलवार को शव की शिनाख्त हो पाई।

थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि मृतका मूलत: मध्यप्रदेश में धार जिले की जई तहसील में बकवानी गांव हाल मण्डोर थानान्तर्गत मघराजजी का टांका क्षेत्र निवासी सीमा (३२) पुत्री हरिसिंह भिलोनी थी। करीब दस-बारह साल पहले उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके चलते पीहर पक्ष से उसकी अनबन हो गई थी। वह सात-आठ साल से जोधपुर में रह रही थी। उसका पति ट्रेन में वेंडर है। करीब चार-पांच साल से पीहर वालों से बातचीत दुबारा शुरू हुई थी। उसके हाथ पर सीमा व मनीष लिखा था। इसी के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजन का पता लगाकर उन्हें जोधपुर बुलाया। भाई बलवंत ने मोर्चरी में शव की शिनाख्त की। पति के गायब होने से हत्या का अंदेशा पति की तरफ घूम रहा है। संभवत: बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PySY7a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment