जोधपुर.
एम्स के नर्सिंग कर्मी ने सोमवार देर रात बासनी थानान्तर्गत डीडीपी नगर स्थित किराये के मकान में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के चचेरी बहन की मौत को लेकर कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
मूलत: मंगेरिया (भोपालगढ़) निवासी वीरेंद्र (27) पुत्र भूपतसिंह अपने साथी वीरेंद्र सिंह के साथ डीडीपी नगर में 10/103 में किराए से रहता था। मंगलवार सुबह आवाज लगाने पर भी वीरेंद्र कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक व उसके साथ रहने वाला युवक दरवाजा तोडकऱ कमरे में घुसे तो वीरेंद्र फंदे से लटका नजर आया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजन सौंपा।
6 माह पहले सगाई,मार्च में थी शादी
वीरेंद्र की 6 माह पहले सगाई हुई थी और मार्च में शादी होने वाली थी। एक सप्ताह पहले उदयपुर में रहने वाली उसकी चचेरी बहन की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसको लेकर वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
एम्स में खुदकुशी के मामले
7 जुलाई 2015 : जयपुर के फु लेरा निवासी एमबीबीएस छात्र गजेन्द्रसिंह ने हॉस्टल रूम में फंदा लगा खुदकुशी की। छात्र ने मेडिकल फ ील्ड से मुक्ति पाने के लिए सुसाइड करना लिखा था।
16 दिसम्बर 2017 : एम्स हॉस्टल में बाड़मेर जिले के बायतु निवासी एमबीबीएस के तृतीय सेमेस्टर के छात्र पाबूलाल ने बालकॉनी से लटककर जान दे दी थी।
26 जुलाई 2018 : अलवर निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रश्मि यादव ने एम्स छात्रावास में अपने कमरे में फ ांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुसाइड नोट में लिखा मुझसे सेल्फ रिस्पेक्ट के बिना जीया नहीं जाता, सर आपने तो ज्यादा ही सुना दिया।
9 सितंबर 2018 : पांजाब में चण्डीगढ़ निवासी नर्सिंग के तृतीय वर्ष की छात्रा रजनी पुत्र रोहिताश धनवाल ने छात्रावास में फंदा लगा खुदकुशी की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CmvUSe
0 comments:
Post a Comment