बालेसर पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का अवैध डोडा पोस्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर (जोधपुर). पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर अवैध डोडा पोस्त भरा ट्रक जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने ट्रक से जब्त अवैध डोडा पोस्त की कीमत एक करोड़ रुपए ज्यादा आंकी है।

आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के कारण अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बालेसर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बालेसर पुलिस थाने के सामने बुधवार रात्रि को नाकाबंदी की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर जोधपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाया गया। ड्राइवर व खलासी से की गई पूछताछ में दोनों हड़बड़ा गए। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में 157 पशु आहार के कट्टों के नीचे 122 कट्टे डोडा पोस्त से भरे पाए। जिनका वजन 22 क्विंटल 40 किग्रा हुआ।

वहीं पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त जब्त कर ट्रक चालक राणपुर थाना आनंदपुर कोटा निवासी अजय पुत्र प्रभुलाल नागर व खलासी किशनगंज बारां निवासी सुरेन्द्र पुत्र रामकृष्ण को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार ये लोग जावरा (मध्यप्रदेश) से ट्रक में डोडा पोस्त भरकर लाए थे तथा इनके पास पोकरण स्थित किसी गौशाला में पशु आहार के कट्टे डालने की बिल्टी थी। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।

मिलेगा पुरस्कार
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि बालेसर थाना पुलिस के पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी खेप जब्त की गई है। कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल डूंगरराम, हैड कांस्टेबल सुभागाराम, मगनाराम, सुभाष विश्नाई व राजेन्द्र सिंह बरजासर को पुरस्कृत किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P6weI5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment