धक्के से चलती है बिलाड़ा की एम्बुलेंस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर आए दिन दुर्घटना होती रहती लेकिन कस्बे के चिकित्सालय में एम्बुलेंस के नाम पर सिर्फ 108 का ही सहारा है। यह एंबुलेंस भी अब जवाब देने लगी है।

 

श्री मरूधर केसरी रेफरल चिकित्सालय व इसी का एक भाग आईजी चिकित्सालय जहां महिला व बच्चों का चिकित्सालय है, कुछ ही दिनों पहले ट्रोमा सेंटर शुरू हुआ है। यहां लेकिन इस कस्बे को एक भी एम्बुलेंस नहीं मिली और लोगों को जोधपुर रेफर होने पर 108 का सहारा लेना पड़ता है या फिर निजी वाहनों का सहारा।


जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व बैटरी खराब होने से 108 एम्बुलेस धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ रहा है। इसी एंबुलेंस से प्रतिदिन एक या दो बार मरीजों को जोधपुर लेकर जाना पड़ता है। लेकिन अब वह भी जवाब देने लगी है। कस्बे के चिकित्सालय मे एक वर्ष से एम्बुलेंस नही है, कई बार दुर्घटना होती है तो निजी एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ता है और कई बार जैतारण व निमाज से 108 बुलानी पड़ती है।

 

लोगों की कई बार उठी मांग
चिकित्सालय में तीन एम्बुलेस खड़ी है एक तो आफ रोड हो गई। दूसरी नाकारा हो चुकी है और नई एम्बुलेस आई जो जोधपुर चिकित्साधिकारी ने 104 मे तब्दील कर दिया गया और आज भी चिकित्सालय मे खडी है कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया व विधायक व सांसद को कहा लेकिन आश्वासन मिला एम्बुलेंस नहीं मिली निप्र

इन्होंने कहा
मैंने प्रभारी बनने के बाद एम्बुलेंस के लिए उच्च अधिकारियों का अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक नई एम्बुलेंस नहीं मिली।

डा. मुकेश बाबु शर्मा चिकित्सालय प्रभारी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RMGsPQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment