बिलाड़ा की बेनजीर ने सुनाए श्लोक, किया गायत्री पाठ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा(जोधपुर) . मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की यहां सेवा भारती प्रांगण में सामूहिक पूजा अर्चना के साथ ही, सवा सौ बालिकाओं का सपत्नीक यजमानों ने पूजन किया। उन्हें भोजन करा दक्षिणा भी दी गई। नन्हीं बालिकाओं से लेकर कुमारियों के पूजन उनके अभिनंदन का दृश्य देखते ही बनता था।


इंदिरा कॉलोनी में बेनजीर द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प से 40, मेघवालों के छोटे एवं बड़े बास से 30 तथा नाथद्वारा क्षेत्र से 30 बालिकाएं व अन्य मोहल्लों से भी कई बालिकाएं यहां सेवा भारती प्रांगण पहुंची। नन्ही बालिकाओं एवं कुमारियों के यजमानों ने पैर धोए। चंदन-कुमकुम के तिलक लगाए। उनका मुंह मीठा कर पुष्प वर्षा की और सपत्नीक यजमानों ने आरती उतारी।

 

संघ अधिकारी मल सिंह ने अपने बौद्धिक में कहा, कि भारत देश में महिलाओं का प्राचीन काल से ही बड़ा मान रहा है। उन्होंने कहा धन की देवी लक्ष्मी, बुद्धि की देवी सरस्वती, एवं शक्ति की देवी मां दुर्गा है। उसी प्रकार इस सृष्टि की नियंता भी नारी ही है। इस अवसर पर जिला संघ चालक दलपत सिंह, सेवाभारती प्रकल्प के जिलाध्यक्ष जगदीश हांबड़ एवं जुगल किशोर माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान बहन बेनजीर ने सभी बालिकाओं से गायत्री मंत्र का पाठ कराया एवं बेनजीर ने संस्कृत के श्लोक भी सुनाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Eul1R8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment