फिल्म भैरव गीता की शूटिंग फिदूसर में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद अब टेलीवुड फिल्म निर्माताओं को भी जोधपुर सहित इसके आसपास की लोकेशन काफी पसंद आने लगी है। यहीं वजह है कि गत वर्षों में यहां फिल्मों की शूटिंग जोरों पर होने लगी है। दक्षिण भारतीय कन्नड़ और तेलुगू भाषा में निर्माणाधीन द्विभाषी फिल्म 'भैरव-गीताÓ की शूटिंग इन दिनों जोधपुर के सूरसागर खनन क्षेत्र के फिदूसर चौपड़ में जारी है। फिल्म निर्माता निर्देशक रामगोपाल की यह फिल्म मारधाड़ से भरपूर वर्ग संघर्ष की पृष्ठ भूमि पर एक्शन लव स्टोरी होगी। फिल्म में मुख्य कलाकार धनंजय और अभिनेत्री इरा पर शुक्रवार को फिल्म का महत्वपूर्ण गीत और कई क्लाइमेक्स सीन शूट किए गए है। इससे पहले फिल्म के कुछ हिस्सा नागौर जिले के खींवसर फोर्ट और आसपास के क्षेत्र में शूट किया गया था। सुपर हिट म्यूजिकल फिल्म 'रंगीलाÓ फेम निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा 'रामू Ó गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई लौट गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PvFp5i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment