दो कारों में सवार युवकों ने किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

 

जोधपुर.

शहर के पॉश इलाके मेडिकल कॉलेज रोड पर गुरुवार शाम दो कार में आए दस-पन्द्रह युवकों ने ओवरटेक कर एक कार को रोका और लगिए-सरिए से हमला कर कांच फोड़ डाले। हमलावरों ने कार में सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके ममेरे भाई को बाहर निकाल उनके साथ जमकर मारपीट की ओर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर भाग छूटे। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन न तो अपहरणकर्ता और इंजीनियर का सुराग नहीं लगा।
एसीपी (पश्चिम) अनंत कुमार ने बताया कि मूलत: पाली, हाल कुड़ी भगतासनी निवासी आनंदसिंह राजपुरोहित व महावीरसिंह राजपुरोहित कार में दल्ले खां की चक्की चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे की तरफ जा रहे थे। महावीर सर्किल से कुछ पहले पुलिस के बैरिकेड्स के पास पीछे से बिना नम्बर की एसयूवी व एक अन्य कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। एसयूवी व दूसरी कार से दस-पन्द्रह युवक लगिए व सरिए लेकर बाहर आए और युवकों की कार के कांच फोड़ डाले। उन्होंने आनंदसिंह व महावीरसिंह को नीचे उतार दोनों पर सरियों से हमला किया और उन्हें एसयूवी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। वे आनंदसिंह को एसयूवी में डालकर ले गए जबकि विरोध के चलते महावीर सिंह बच गया। आनंद सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जाता है।

आस-पास जमा लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी व अन्य अधिकारी ने नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक अपहरणकर्ताओं और आनंदसिंह का पता नहीं लगा।

पुलिस ने महावीरसिंह की शिकायत पर अपहरण व हमले का मामला दर्ज किया है। उसने किसी भी अपहरणकर्ता को पहचानने से इनकार किया है और अपहरण का कारण भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने उसकी कार कब्जे में ली है।

मदद के लिए चिल्लाया, कोई बीच में नहीं आया
महावीर सिंह ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने एक कार उस पर चढ़ाने की कोशिश की थी। वह मदद के लिए बहुत चिल्लाया, लेकिन आस-पास खड़े लोगों में से कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QH7IOn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment