सहकारी भण्डार : कुड़ी काउंटर में गड़बड़ी पर सात माह से ताला!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार ने कुड़ी भगतासनी स्थित अपने किराणा काउंटर को सात महीने पहले बंद कर दिया था लेकिन काउंटर में गड़बड़ी और शॉर्टेज को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

काउंटर में करीब 16.50 लाख रुपए की शॉर्टेज आने के बाद इसकी ऑडिट और भौतिक सत्यापन होना था। लेकिन भण्डार महाप्रबन्धक रामसुख चौधरी ने अचानक 18 मार्च को काउंटर बंद करने के आदेश जारी कर दिए। काउंटर बंद होने के बाद करीब ३ लाख रुपए का किराणा और इतनी ही राशि का डेड स्टॉक (कूलर, पंखे, अलमारी, इनवर्टर) को भंडार के सेन्ट्रल स्टोर में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सहकारी बाजार स्थित सेन्ट्रल स्टोर के अधिकारियों ने इस सामान का पजेशन लेने से इनकार कर दिया। अब हालत यह है कि इनवर्टर, फर्नीचर, कूलर, पंखे, बाट तराजू, दालें, दलिया, मिर्च, हल्की, धनिया, चावल और कॉस्मेटिक आइटम सेंट्रल स्टोर के पास कबाड़ में पड़ा है। इसमें से कुछ सामान बरसात में खराब हो गया और कॉस्टमेटिक आइटम की एक्सपाइरी डेट निकल गई। हालांकि भण्डार प्रबंधन की सख्ती के बाद सेंट्रल स्टोर ने कुछ सामान उठाना शुरू किया है। समय पर किराणा सामग्री का निस्तारण नहीं होने से भी भण्डार की संपत्तियों को हानि हुई है।

सेल्समैन ने जमा कराए पांच लाख

भण्डार प्रबंधन ने काउंटर बंद करने के साथ ही शॉर्टेज की वसूली सेल्समैन से करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक सुखाराम ने 16.50 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए की शॉर्टेज राशि जमा करवा दी है। शेष राशि के लिए भण्डार प्रबंधन सेल्समैन पर दबाव बना रहा है। काउंटर बंद होने के बाद से सेल्समैन के पास कोई काम नहीं है। एेसे में भण्डार को दोतरफा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नहीं दिया जवाब

भण्डार के पूर्व प्रशासक प्रदीप जैन ने महाप्रबंधक चौधरी को कुड़ी काउंटर में गबन और इसको बंद करने के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। लेकिन कई पत्र लिखने के बाद भी भण्डार प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया।

ब्रिकी कम हो रही थी
उस क्षेत्र में 1 किलोमीटर के दरमियान संस्था के दो काउंटर हो गए थे। प्रतिस्पर्धा की वजह से कुड़ी काउंटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था इसलिए उसे बंद करना पड़ा। सेल्समैन में जो बकाया है उसकी वसूली की जा रही है।

रामसुख चौधरी, महाप्रबंधक, जोधपुर उपभोक्ता होलसेल सहकारी भंडार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yOHwtP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment