भाई की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, कंवरसेन के पुत्र ने दी मुखाग्नि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व एआइसीसी के महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन का पार्थिव देह शुक्रवार को पंचतत्व में विलिन हुआ। उनकी शवयात्रा पावटा सी रोड लाल मैदान स्थित निवास से रवाना होकर रामबाग कागा श्मशान पहुंची। अंतिम शवयात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री, बीजेपी नेता व अन्य गणमान्य लोग शरीक हुए।
सुबह 11 बजे गहलोत के जोधपुर निवास पर आने के बाद परिजनों ने शवयात्रा ले जाने की रस्म पूरी की। उनके शव को मोक्ष वाहन के जरिए कागा श्मशान ले जाया गया। यहां कंवर सेन के पुत्र राजेश ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस क्षण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भावुक नजर आए। सभी नेताओं ने गहलोत से मिल अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान शवयात्रा में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, बीडी कल्ला, बाबूलाल नागर, परसराम मोरदिया, पूर्व सांसद महेश जोशी, एआईसीसी सचिव रघुवीर मीणा, पीसीसी सचिव पुखराज पाराशर, राजीव अरोड़ा, रघु शर्मा, संजय गुर्जर, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, महापौर घनश्याम ओझा, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, देहात जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल, पूर्व जेडीए अध्यक्ष पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सोलंकी सहित कई नेतागण मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AiheSz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment