एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे जरूरत के सामान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में टी वैली की ओर से प्रायोजित नौ दिवसीय दिवाली कार्निवल शनिवार से शुरू हुआ। कार्निवल का उद्घाटन समारोह के अतिथियों जेडीए व नगर निगम आयुक्त दुर्गेश बिस्सा, डीसीपी ईस्ट डॉ अमनदीपसिंह व डी डाइट शेफ इंडिया प्रालि के तरुण छतवानी ने फीता काटकर व गणपति पूजन कार्निवल का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के जोनल सम्पादकीय प्रभारी आशीष जोशी व शाखा प्रबंधक नरेश उप्रेती ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। फेयर का केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने भी अवलोकन किया।

आकर्षक ऑफर

रावण का चबूतरा मैदान में 4 नवम्बर तक चलने वाले शॉपिंग का महाकुंभ नए कलेवर के साथ होगा। जिसमें आकर्षक ऑफर्स के साथ विभिन्न प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज के साथ ही जरूरत का हर सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। कार्निवल में देश के विभिन्न राज्यों के स्टॉलधारक विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय उत्पादों की स्टॉल्स में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे है। फेयर में इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद, होम एप्लायंसेस, गारमेंट्स, लाइफ स्टाइल, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, मॉड्यूलर किचन, फर्नीचर, हैंडीक्राफ्ट्स, कारपेट, गिफ्ट आइटम्स, मोबाइल, फुटवियर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गृहसज्जा के सजावटी सामान, रेडिमेड कपड़े, म्यूचुअल फंड, शेयर टे्रडिंग, बैकिंग और फाइनेंस की स्टॉल लगी है। ऑटोमोबाइल जोन में टू-व्हीलर व फोर व्हीलर की बड़ी कम्पनियों की स्टॉल्स लगी है।

 

दिवाली विशेष खरीदारी

दिवाली की विशेष शॉपिंग में घर की साज-सज्जा के लिए विभिन्न सजावटी उत्पादों की स्टॉल्स लगाई गई है। इसमें दिवाली विशेष दीपक, डेकोरेटिव लाइट्स, पेन्टिंग, इंटीरियर डेकोरेशन के उत्पाद के साथ रंगोली, आकर्षक दीपक, डेकोरेटिव लाइट्स, पेन्टिंग और विशेष खान-पान की वस्तुएं मुख्य आकर्षण है।फेयर के पहले दिन शहरवासियों में उत्साह देखा गया। मेले में हर उम्र के लोगों ने अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार खरीदारी की और मेले का अवलोकन किया।वही मेले में फूड जोन व मनोरंजन के लिए झूले आकर्षण का केन्द्र होंगे।

--------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qeXxFG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment