फलोदी. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंत्रालयिक संवर्ग की 9 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर में चल रहे महापड़ाव के समर्थन में जिला शाखा फलोदी के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जिससे पहले दिन ही सभी दफ्तरों में काम-काज ठप हो गया है। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आज रैली निकाली तथा एसडीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी एवं प्रदर्शन करके राज्य सरकार के प्रति अपना रोष जताया।
कर्मचारियों की रैली पीडब्लूडी रेस्ट हाउस से रवाना हुई तथा कचहरी पहुंची। रैली में शामिल कर्मचारी हाथों में तख्तियां लिए राज्य सरकार के प्रति अपना रोष जताते नजर आए। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने तहसीलदार को सीएम के नाम के सौंपे ज्ञापन में स्टेट पेरिटी के आधार पर कनिष्ठ सहायकों की ग्रेड पे 3600 रुपए करने, सचिवालय के समान मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति एवं ग्रेड पे देने, अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों के निरस्त किए गए 11 हजार उच्च पदोन्नति के पद स्वीकृत करने, पंचायतीराज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के उच्च पदों का आवंटन करने, शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारीयों के पदों की कटौती वापस लेने, राजस्व विभाग में लम्बित डीपीसी की कार्यवाही शीघ्र सम्पन्न करने, कनिष्ठ सहायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे 2800 तक अनुसूची 5 में की गई वेतन कटौती के आदेश तत्काल निरस्त करने सहित 9 सूत्री मांगपत्र पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। (कासं)
० सफाईकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
फलोदी. राजस्थान सफाई मजदूर संगठन ने राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्णायानुसार फलोदी नगरपालिका के १३५ सफाई कर्मचारियों को देय लाभ व नियमित करने की मांग को लेकर झाडू़ डाउन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
संगठन के अध्यक्ष श्यामलाल रल ने पालिका अधिकाशासी अधिकारी को दिए पत्र में बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने २४ अगस्त को दिए फैसले में फलोदी नगरपालिका के १३५ सफाईकर्मियों को समस्त देय लाभ व नियमित करने के निर्देश दे रखे हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्णय की पालना में समयबद्ध रूप से नहीं होने पर सभी सफाईकर्मी २५ अक्टूबर से झाडूड़ाउन हड़ताल शुरू कर देंगे। (कासं)
एक पखवाड़े बाद भी बहाल नहीं हुई रोडवेज बस सेवाएं
फलोदी. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रोडवेज बसों की चक्काजाम हड़ताल सोमवार को लगातार पन्द्रहवें दिन व फलोदी डिपो के कर्मचारियों का धरना आज सतरहवें दिन भी जारी रहा। रोडवेज बसों की चक्काजाम हड़ताल के चलते फलोदी आगार की सभी बसें वर्कशॉप में खड़ी है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे रोड़वेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार को भेजे पत्र में रोडवेज कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान सातवां वेतनमान, वेतन, भत्ते व पेंशन देने, रिक्त पदों को भरने, नई बसें चलाने, बकाया पेंशन एवं अन्य भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों पर २७ जुलाई को हुए समझौते को तत्काल लागू करने की मांग की है तथा मांगपत्र पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। हड़ताल के चलते राजस्थान पथ परिवहन निगम के फलोदी स्थित केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। (कासं)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P2t6NE
0 comments:
Post a Comment