हत्या : ग्राइण्डर से पत्नी-पुत्र का गला रेता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत रामदेव नगर में नांदड़ी गौशाला के गेट संख्या 2 के पास मकान के एक कमरे में युवक ने ग्राइण्डर मशीन से पत्नी व सात साल के मासूम पुत्र का गला रेत हत्या कर दी। पास ही कमरे में भाई व मां सो रहे थे, लेकिन दोनों कमरों में कूलर चालू होने से उन्हें पता तक नहीं लग पाया। सोमवार मध्यरात्रि हत्या के बाद आरोपी मंगलवार सुबह तक कमरे में ही बैठा रहा। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार के अनुसार नांदड़ी गौशाला के गेट संख्या दो के पास मकान के कमरे में तीजादेवी (३०) पत्नी सुरेश मेघवाल व उसके सात वर्षीय पुत्र विक्रम उर्फ गुनगुन की हत्या की गई है। दोनों के गले पर कट के निशान हैं। कमरे में ही तलवार व पत्थर काटने का ग्राइण्डर मिला है। ग्राइण्डर पर और पास ही दीवार पर खून के निशान हैं। जिससे अंदेशा है कि पत्थर काटने में प्रयुक्त होने वाले ग्राइंडर से गले रेते गए हैं। आरोपी सुरेश मेघवाल ने भी ग्राइंडर से हत्या करना कबूल किया है। हत्या सोमवार मध्यरात्रि की गई है। मंगलवार सुबह पांच-छह बजे पास स्थित कमरे में रहने वाला आरोपी का भाई व मां उठे तो वारदात का पता लगा।
कमरे में पलंग पर मां व पुत्र के खून से सने शव देख भाई ने पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी नियाज मोहम्मद मौके पर पहुंचे। बाद में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) नविता खोखर व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। आरोपी सुरेश मेघवाल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बिलाड़ा में लाम्बा निवासी पीहर पक्ष को सूचित किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

कुछ दिन पहले ही लाया तलवार, फंदा लगाने की फिराक में था

पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश मेघवाल कमठा श्रमिक है। वह प्लास्टर का काम करता है। आरोपी कुछ दिन पहले ही तलवार खरीदकर लाया था। कमरे में पंखे के हुक पर चुन्नी भी लटकी मिली है। उससे पुलिस को अंदेशा है कि मां-बेटे की हत्या के बाद आरोपी फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की फिराक में था, लेकिन वह एेसा नहीं कर पाया।
हत्या के बाद शवों के साथ कमरे में रहा आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश व मृतका तीजादेवी की शादी नौ साल पहले हुई थी। पिछले एक साल से सुरेश का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वह पत्नी के साथ ही भाई व मां से कई बार झगड़ा कर चुका है। उसके चार भाई हैं। एक भाई पुणे में है। दो भाई व मां पास वाले कमरे में रहते हैं। उसने मध्यरात्रि में दोनों की हत्या कर दी। इसके बावजूद वह रातभर दोनों शवों के पास कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस जब सुबह मौके पर पहुंची तो वह कमरे में ही मिल गया।
नौ माह से बेरोजगार व तनाव में था

थानाधिकारी नियाज मोहम्मद का कहना है कि लाम्बा गांव निवासी मृतका के पिता ओमप्रकाश ने जंवाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। आरोपी सुरेश बिकोन्दिया (३४) पुत्र केसाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। प्लास्टर का कार्य करने वाला सुरेश आठ-नौ माह से बेरोजगार व तनाव में था। उसका कहना है कि रात बारह-एक बजे उसकी आंख खुली। तनाव में होने से उसने दोनों की हत्या कर दी। शराब के नशे में वह आए दिन पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QrY6Hb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment