जोधपुर/धुंधाड़ा. पंचायत समिति लूणी क्षेत्र के पालासनी गांव में बुधवार को चारे से भरे एक ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक व चारा जलकर खाक हो गए। सरपंच शकुंतला गोदारा ने बताया कि ट्रक चालक पालासनी से चारा खरीदकर जा रहा था। इस दौरान ट्रक में भरे चारे से विद्युत लाइन के तारें टकराने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ट्रक में रखा चारा जलकर धू धू कर जलने लगा। ट्रक में भरे चारे में आग भड़कने के बाद देखते-देखते ट्रक में भी आग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा ट्रक भी आग की भेंट चढकर स्वाहा हो गया। गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन पूरा ट्रक व चारा जलकर स्वाहा हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से आई, तब तक चारा व ट्रक जलकर स्वाहा हो गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EpUmEV
0 comments:
Post a Comment