राजस्थान का रण: यहां बागी और निर्दलीय विजेता तो नहीं बन पाते लेकिन बदल देते हैं हार-जीत का गणित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। चुनावी रण में पिछले चार चुनावों में जोधपुर जिले से कोई भी निर्दलीय या बागी कामयाब नहीं रहा है। जिले की 10 सीटों पर भाजपा या कांग्रेस के प्रत्याशी के माथे पर ही जीत का सेहरा बंधा है। लेकिन पिछले चार चुनावों का विश्लेषण करें तो यह स्पष्ट होता है कि जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कई मौके ऐसे आए जिनमें निर्दलीयों और बागियों को मिले मतों ने परिणाम ही पलट कर रख दिया। जहां जीत का अंतर महज 2 या 3 प्रतिशत ही रहा। लेकिन 25 या 30 प्रतिशत तक वोट निर्दलीय-बागियों के खाते में गए।

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र
वर्ष----------1998-------2003----2008---2013
जीत अंतर----13.44%--9.54%----- 1.79%--3.86%
निर्दलीय-बागियों को मत----12.5%----20%----16.3%----7%

पिछले चार चुनावों में से तीन में यहां विधायक बाबूसिंह राठौड़ हैं। जीत का अंतर निकटतम प्रतिद्वंदी के अलावा अन्य उम्मीदवारों को मिले मतों से काफी कम है।

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र
वर्ष------------1998--------2003----2008----2013
जीत अंतर----19.70%---- 18.42%----15.31%----13.21%
निर्दलीय-बागियों को मत---5.7%----5%----4.5%----3.1%

2003 और 2008 के चुनाव में यहां भी अन्य उम्मीदवारों को मिले मत चुनाव के परिणाम में परिवर्तन कर सकते थे।

फलोदी
1998--------2003--------2008--------2013
12.64%-----3.89%------6.34%-----24.37%
18.1%-----33.4%-------- 12%-----5.4%

2003 में जीत का अंतर 3.89 प्रतिशत मतों का रहा। अन्य उम्मीदवार ने 33.4 प्रश लिए।

बिलाड़ा
1998----------2003-----2008--------2013
13.17%----- 13.97%-----12.11%-----22.92%
29%--------30.02%------12%---------3.7%

1998 और 2003 में जीत के अंतर के मुकाबले कई गुना ज्यादा वोट हासिल किए।

लूणी
1998------2003-----2008------2013
2.40%-----1.22%-----10.29%---19.56%
27.52%----33.7%-----26.2%-----16.2%

पिछला छोड़ दें तो 1998 से 2003 तक बागियों-निर्दलीयों को मिले वोट जीत के अंतर से अधिक थे।

ओसियां
1998------2003------2008------2013
21.78%----4.23%----2.81%------10.41%
19.75%----11.1%------41.3%----10%

2008 में कांग्रेस से महिपाल मदेरणा, भाजपा के बागी शम्भूसिंह खेतासर की बदौलत ही जीते।

जोधपुर शहर
1998------2003------2008------2013
17.65%----4.05%------8.70%------12.54%
7.75%----16.5%------9.3%------8.7%

2003 व 2008 में बागी-निर्दलीयों को मिले वोट जीत के अंतर से अधिक थे।

भोपालगढ़
1998-------2003------2008------2013
22.71%----4.08%------3.93%------23.57%
13.1%------32.5%------19.5%------8.7%

2003 और 2008 के चुनाव में जीत का मार्जिन 4.08 और 3.93 प्रतिशत ही रहा।

सूरसागर
1998------2003------2008------2013
17.88%------3.39%------5.06%---14%
1.8%------ 7.01%------14.5%------9.4%

2003 व 2008 के चुनाव में यहां भी अन्य उम्मीदवारों को मिले मत परिणाम बदल सकते थे।

लोहावट
1998-----2003----2008------2013
--- --- 6.58%------13.01%
--- --- 30.4%------5.75%

2008 में खींवसर से आकर गजेन्द्रसिंह ने चुनाव लड़ा। जीत का अंतर 6.58 प्रतिशत रहा।

नोट
जीत का अंतर, कुल वैध मतों में से कितने वोट अंतर से जीते पर आधारित है। निर्दलीय-बागियों से अभिप्राय कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों व निर्दलीय खड़े हुए प्रत्याशियों से हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y1GB9W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment