रात को खड़े थे, सुबह छूमंतर हो गए पेड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़ सिटी (जोधपुर). नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सामुदायिक चिकित्सालय मुख्य चौक में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति नीम व पीपल के पेड़ काटकर ले गए।

नगरपालिका कह रही है कि हमने नहीं हटाया। इस कारण लोगों में इस मामले को लेकर संदेह गहरा गया। पूरे कस्बे में दिनभर इस पर चर्चाएं होती रही। जहां से पेड़ गायब हुए वह जगह देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।


स्थानीय नागरिकों ने बताया कि देर शाम तक सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन जब सुबह उठे तो नीम एवं पीपल के पेड़ अपने स्थान से गायब थे। पूर्ण रूप से विकसित दोनों पेड़ों को रात में सभवत: जेसीबी से ही निकाला गया है ऐसे में स्थानीय लोगों को मामले की भनक नही लगने से लोगों के मन मे संदेह गहरा गया है।

 

आवासीय क्षेत्र होने के साथ चिकित्सालय मुख्य मार्ग होने के कारण हर वक्त इस चौक में चहल पहल देर रात तक भी जारी रहती है। एेसे में बिना किसी को भनक लगे पेड़ों का गायब होना आश्चर्य का विषय है। नगर पालिका इस चौक में सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य करवा रही है। इसलिए लोगों को यह लगा कि नगरपालिका ने ही हटाए होंगे लेकिन नगर पालिका इससे इनकार कर रही है।


इनका कहना है
कुछ दिन पहले मुख्य चौक में स्थित इन दोनों पेड़ों को हटाने के लिए माहेश्वरी समाज द्वारा लिखित रूप में अनुमति मांगी गई थी। नगर पालिका ने पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं दी। रात में हुई इस घटना के संबध में पालिका प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। यदि रात में इस प्रकार पेड़ों को बिना प्रशासनिक अनुमति के उखाड़ा गया है तो मामला गंभीर है।
-सुरेशचंद्र शर्मा , ईओ, नगर पालिका , पीपाड़ सिटी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PZv2ae
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment