माउंट आबू में पारा 9 डिग्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अक्टूबर महीना समाप्त होने के साथ ही अब थार में रात में गुलाबी ठण्ड पडऩे लग गई है। अधिकांश हिस्सों में तापमान बीस डिग्री से नीचे जाने से देर रात और अलसुबह गुलाबी सर्दी रहती है। उधर मंगलवार को पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 9 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान है। वहां सुबह-सुबह स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और अधिक नीचे आने से सर्दी बढऩे की उम्मीद है।


सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-सुबह गुलाबी ठण्ड रही। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में तापमान 35.2 डिग्री पहुंच गया। धूप में तपिश का अनुभव हो रहा था। शाम ढलने के बाद तापमान फिर से तेजी से नीचे आने लगा और देर रात खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी रात का तापमान नीचे आने लगा है। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 20.8 व अधिकतम 37.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 19.5 व दिन का 37.2 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JreBRf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment