दर्दनाक हादसा: हाइवे पर जातरूओं की बोलेरो पलटी, एक बच्चे की मौत, 4 घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/फलोदी.

नेशनल हाइवे 11 पर कलरां गांव के बस स्टेण्ड के निकट एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गाड़ी में सवार एक बच्चे की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 घायलों का फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करके जोधपुर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस मौके पर पंहुची।

उप निरीक्षक ईन्दाराम ने बताया कि बाबा रामदेव के दर्शन के बाद वापस अपने गांव लौट रहे जातरूओं की बोलेरो कलरां गांव से फलोदी की तरफ आ रही थी। इस दौरान कलरां बस स्टेण्ड के निकट अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई तथा सड़क से नीचे उतरकर विद्युत पोल से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में घायलों को फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। फलोदी के राजकीय चिकित्सालय लाए गए घायलों में से सेवकी, बावड़ी निवासी मंजीत (8) पुत्र श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया गया तथा पप्पूदेवी (28) पत्नी रामसिंह, सुनीता (36) पत्नी नरेन्द्र, आराध्य (6) पुत्र रामसिंह व अनुष्का (10) पुत्री रामसिंह को उपचार किया गया। घायलों में पप्पूदेवी व सुनीता को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर कर दिया गया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P76cHY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment