16.६5 लाख रुपए दण्ड भरने के बावजूद बहिष्कृत की धमकी पर सीए छात्रा ने जहर खाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
शादी के लिए दबाव डालने के लिए सामाजिक पंचायत में 16.६5 लाख रुपए दण्ड वसूलने के बाद पुलिस में दर्ज मामला वापस न लेने पर समाज से बहिष्कृत करने की धमकियों से परेशान सीए में चयनित एक छात्रा ने रविवार को बनाड़ थाने की डिगाड़ी चौकी में जहरीला पदार्थ खा लिया। वह परिजन के साथ एफआईआर वापस लेने की कार्रवाई के लिए बयान दर्ज कराने चौकी गई थी। गम्भीर हालत में उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान होमगार्ड व परिजन में तकरार भी हुई।
नांदड़ा कला में नैणों की ढाणी निवासी महिपाल पुत्र पूराराम चौधरी ने बताया कि उसके दादा ने कई वर्ष पहले अपनी पोती दिव्या की शादी गायत्री नगर ;थोरियों की ढाणीद्ध निवासी बंशीलाल थोरी के पुत्र जीवराज से करने की बात की थी। उस समय दिव्या तीन साल की थी। अब युवक के पिता अपने पुत्र की शादी दिव्या से कराने को लेकर दबाव डाल रहे हैंए लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती है। उन्हें स्पष्ट मना भी कर चुकी है। हाल ही में उसका चयन सीए परीक्षा में हुआ है। शादी करने को दबाव डालने के लिए लडक़े वालों ने शनिवार को समाज के पंचों की पंचायत बुलाई। जिसमें पंचों ने उन पर 16ण्35 लाख रुपए का दण्ड लगाया। जो उसके घरवालों ने भर भी दिया।
इससे पहले शादी का दबाव डालने से परेशान होकर दिव्या ने पुलिस में लिखित शिकायतें दी थी। पुलिस ने आरोपियों को पाबंद कराया था। गत 25 अक्टूबर को बनाड़ थाने में पंचों व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। यह एफआईआर वापस लेने व समाज के खिलाफ पुलिस में जाने को लेकर पंचों ने पूराराम के परिवार को समाज से बहिष्कृत करने की धमकियां दी और एक बार फिर रविवार को पंचायत बुलाई।
परिवार की खातिर युवती एफआईआर वापस लेने के लिए आवश्यक बयान दर्ज कराने परिजन के साथ दोपहर में डिगाड़ी चौकी गईए जहां उसने कुछ बयान भी दर्ज कराए। इस दौरान उसने पीने के लिए पानी मांगा। नजरें बचाकर उसने जेब से जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगने व तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे एमडीएम अस्पताल लेकर आएए जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए।
बहिष्कृत की धमकियां, पाबंद कर एफआईआर भी दर्ज
बनाड़ थानाधिकारी नियाज मोहम्मद का कहना है कि जबरन शादी का दबाव डालनेए समाज से बाहर करने की आशंका व धमकियां मिलने पर युवती ने गत माह परिवाद दिया था। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में एक और परिवाद पेश किया था। नामजद लोगों को पाबंद कर इस्तगासा पेश किया था। गत 25 अक्टूबर को फिर शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। फिर सगाई न रखने पर समाज से बहिष्कृत करने की धमकी मिलने पर युवती दो दिन पहले थाने पहुंची व एफआईआर वापस लेने का आग्रह किया था। तब उसे बयान दर्ज कराने को कहा गया था। परिवार के साथ वह रविवार दोपहर डिगाड़ी चौकी में बयान दर्ज कराने आई। तब उसने पानी मांगा और जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान लेकर पहले से दर्ज एफआईआर में शामिल किए गए हैं। परिजन पहले सगाई होने से इनकार कर रहे थेए लेकिन अब सगाई होने की बात सामने आ रही है।
इलाज का वीडियो बनाने पर भाई व होमगार्ड गुत्थम-गुत्था
छात्रा को ट्रोमा सेंटर लाने के बाद इलाज के दौरान भाई वीडियो बनाने लगा। चिकित्सकों ने उसे टोका और होमगार्ड बुलाए। भाई को बाहर निकालने पर होमगार्ड व परिजन में तकरार हो गई। एकबारगी वे गुत्थम-गुत्था हो गए। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JrlIcN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment