जोधपुर. रेलवे प्रशासन की ओर से दीपावली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 11 रेलगाडिय़ों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 22915-22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 नवम्बर तक व हिसार से 6 से 27 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इससे सूरत, बडोदरा, अहमदाबाद, आबूरोड, जोधपुर, मेड़तारोड, रतनगढ़, सादुलपुर व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 19043-19044 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 1 से 15 नवम्बर तक व हिसार से 2 से 16 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई हैं। इससे सूरत, बडोदरा, अहमदाबाद, आबूरोड, पाली मारवाड़ व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jqc7m8
0 comments:
Post a Comment