पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने किया Tweet - ' जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित कर जाएं PM Modi '

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोधपुर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने Tweet में ' राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री जोधपुर पधारे हैं, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी से मेरी मांग है कि जाने से पहले जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित कर जाएं' शब्दों के साथ मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई। ट्वीट की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। कांग्रेस से जुड़े लोग जोधपुर के साथ प्रदेश सरकार की कथित उपेक्षा को लेकर निशाना साधने लगे रहे। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत इससे पहले भी जोधपुर की उपेक्षा का सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेर चुके हैं।


गौतरलब है कि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी पराक्रम पर्व का उद्घाटन जोधपुर के कोर्णाक स्टेडियम में किया। यहां पहुंचने पर उन्होंने सलामी लेते हुए प्रदर्शनी की शुरुआत की। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद वे सेनाअध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए निकल पड़े। इससे पूर्व इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्णाक युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोणार्क वॉर मेमोरियल पर मोदी ने १९६५ व १९७१ के युद्धवीरों को पुष्पचक्र भेंट कर वहां की विजिट्र्स बुक में भी अपने हस्ताक्षर भी किए। वहीं मोदी के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राज्य की सीएम वसुंधरा राजे ने अगवानी की थी। इस दौरान मंत्री शेखावत ने भी पीएम का स्वागत किया। यह पहला मौका है, जब तीनों सेना अध्यक्ष जोधपुर में एक साथ नजर आए। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे भी है।

 

 

कई मायनों में महत्वपूर्ण-

कमाण्डर कॉन्फ्रेंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया गया है। पश्चिमी सीमा के सबसे बड़े जोधपुर एयरबेस का इसके लिए चयन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xJOEbg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment