जोधपुर। फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan , अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, नीलम व तब्बू के खिलाफ 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सोमवार को राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार ने हाईकोर्ट में अपील पेश की। इन सभी को कांकाणी हिरण शिकार मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने गत अप्रेल में बरी किया था। जबकि सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। सलमान पर 1 व 2 अक्टूबर, 1998 की मध्य रात्रि को जोधपुर के नजदीक कांकाणी में हिरणों को गोली मारने और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप था।
हाईकोर्ट में दायर अपील में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू व इस मामले में लंबे समय से गायब चल रहे दिनेश घावरे व दुष्यंतसिंह को दोबारा आरोपी बनाने का आग्रह किया गया है।
वहीं दूसरी ओर... जैसलमेर में हॉउसफुल 4 की शूटिंग में हादसा
राजस्थान में चल रही फिल्म Housefull 4 की शूटिंग के बीच बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार जैसलमेर में हॉउसफुल 4 की शूटिंग में बड़ा हादसा हुआ है। फिल्म में काम कर रहे मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की तबियत बिगडऩे की खबर है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग में जॉनी लीवर को चोटें आई है। जॉनी लीवर के नीचे गिरने से कमर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया और वहां उनका एक्सरे करवाया गया। फिलहाल जॉनी होटल में आराम कर रहे हैं। उन्होंने इलाज के तुरंत बाद होटल ले जाया गया है।
बता दें कि जैसलमेर की होटल सूर्यागढ़ में Housefull 4 फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जॉनी लीवर के नीचे गिरने की खबर है जिससे उनकी कमर में चोट आई है। निर्देशक साजिद खान की हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म Housefull 4 की शूटिंग जैसलमेर में चल रही है। फि़ल्म शूटिंग को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों जैसलमेर आए हुआ हैं। जैसलमेर में फिल्म का एक माह लम्बा शूटिंग शेड्यूल तय किए जाने की जानकारी भी है। साजिद खान ने सम मार्ग स्थित होटल के साथ कुछ आउटडोर लोकेशन पर भी फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे।साजिद खान निर्देशन में बन रही ॥शह्वह्यद्गद्घह्वद्यद्य 4 फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। साथ ही फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति सेनन, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, बमन ईरानी और जॉनी लीवर भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 4 अक्टूबर तक जैसलमेर में चलने की जानकारी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NPS45y
0 comments:
Post a Comment