चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में पश्चिम बंगाल के दो युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. घरवालों के छत पर सोने का फायदा उठाकर मकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो युवकों को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर चोरी के दस मोबाइल बरामद किए। आरोपियों ने एक मकान से सोने के आभूषण व मोबाइल चोरी करना भी कबूल किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि प्रकरण में संदिग्धों से पड़ताल के बाद दो जनों की गतिविधियां संदिग्ध होने का पता लगा। जांच करने पर मूलत: पश्चिम बंगाल में मालदा के सैयदपुर हाल सोमानी कॉलेज के पास अशोक नगर निवासी इमरान शेख उर्फ महबूब शेख पुत्र सिराजुद्दीन व मोहम्मद आनिक्यूल शेख पुत्र मोहममद कोसर को मोबाइल बेचने की फिराक में पकड़ा गया। पूछताछ व जांच में मोबाइल चोरी के होने का पता लगा। इस पर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे चोरी के दस मोबाइल बरामद किए गए।
आरोपियों ने गत १६ सितम्बर की रात चौहाबो में सेक्टर १६ निवासी चन्द्र कुमार पुत्र मुरलीधर के मकान से मोबाइल चोरी किया था। सभी घरवाले मकान की छत पर सो रहे थे। आरोपी नीचे रखा मोबाइल चुराकर भाग निकले थे। दोनों को इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इन्होंने प्रतापनगर, देवनगर व खाण्डा फलसा क्षेत्र से मोबाइल चुराए हैं। कार्रवाई में एएसआई उम्मेद सिंह, हैड कांस्टेबल स्वरूप सिंह, कांस्टेबल जब्बर सिंह, भागीरथ, विजेश, प्रेम व गणपत शामिल थे।

एक युवक हत्या के मामले में है आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी इमरान पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के कालियाचक थाने के हत्या के एक मामले में आरोपी है। वह कई समय तक जेल में बंद रहा था। मोहम्मद आनिक्यूल भी शातिर बदमाश और मोबाइल चोर है। आरोपियों ने प्रतापनगर में एक मकान से सोने के आभूषण व मोबाइल चुराना कबूल किया है।ह कई समय तक जेल में बंद रहा था। मोहम्मद आनिक्यूल भी शातिर बदमाश और मोबाइल चोर है। आरोपियों ने प्रतापनगर में एक मकान से सोने के आभूषण व मोबाइल चुराना कबूल किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2plgxBJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment