पांच हजार व ऊंचे ब्याज की वसूली से बचने के लिए की थी हत्या

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
मण्डलनाथ चौराहे से आगे विजयनगर स्कीम में गत दिनों हैयर सैलून संचालक की हत्या पांच हजार रुपए व दस रुपए प्रति सैंकड़ा की दर से सूद वसूली के चक्कर में हुई थी। घर पर परिजन के सामने मूल राशि व ब्याज का बार-बार तकाजा करने पर बाल अपचारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से युवक को पहले बीयर पिलाई व फिर रस्सी से गला घोंटने के बाद चाकू से पन्द्रह वार करके न सिर्फ हत्या की थी, बल्कि उसके गले से सोने की चेन और रुपए लूट लिए थे। करवड़ थाना पलिस ने ब्लाइंड मर्डर का छठें दिन खुलासा कर बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार व बाल अपचारी को संरक्षण में लिया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि गत ३१ अगस्त को विजय नगर स्कीम में टूंट की बाड़ी में रहने वाले राकेश सैन का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में दइजर निवासी भारत (२३) पुत्र घेवरराम रैगर को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। भारत प्रथम वर्ष का छात्र है व सीवरेज के गड्डे खोदने का कार्य भी करता है। जबकि बाल अपचारी लाइट फिटिंग का कार्य करता है।
कार्रवाई में एडीसीपी अनंत कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी राजूराम, उप निरीक्षक सोमकरण, मनोज कुमार, एएसआई रामलाल, शिवदानराम, हैड कांस्टेबल गणेशराम, भोपालराम व गोविंद सिंह आदि शामिल थे। जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
नौ माह पूर्व लिए थे पांच हजार उधार, दस रुपए सैंकड़ा ब्याज
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि बाल अपचारी ने नवम्बर २०१७ राकेश सैन से पांच हजार रुपए उधार लिए थे। बदले में राकेश दस रुपए प्रति सैंकड़ा सूद वसूल कर रहा था। जिसकी वसूली के लिए राकेश उसके घर आकर कई बार परिजन के सामने तकाजा कर चुका था।
बाल अपचारी हाथ-पांव तोडऩा चाहता था, लेकिन दोस्त हत्या
बार-बार तकाजा व रुपए चुकाने से छूटकारा पाने के लिए बाल अपचारी ने अपने मित्र भारत से बात की। वह राकेश के हाथ-पांव तोडऩा चाहता था, लेकिन दोस्त ने उसे कहा कि घायल करने पर भी उससे खतरा बना रहेगा। इसलिए हत्या कर पूरा काम तमाम कर देते हैं। इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची थी।
उधार देने व वसूलने पर लेता था बीयर पार्टी
जांच में सामने आया कि मृतक राकेश किसी को रुपए उधार देने पर भी बीयर की पार्टी लेता था और राशि वसूलने पर भी उससे बीयर पीता था। गत ३० अगस्त की रात बाल अपचारी ने उसे पांच हजार रुपए चुकाने की बात कही। तब राकेश ने उससे कहा कि पहले बीयर पिलानी होगी। तब दोनों ने मण्डलनाथ चौराहे पर ठेके से बीयर की चार बोतलें खरीदी और राकेश के साथ विजयनगर स्कीम जा पहुंचे थे। दोनों अपने साथ रस्सी व चाकू लेकर गए थे। दो बीयर पीने के बाद वहां एक आरोपी ने रस्सी से गला घोंटा था और दूसरे ने चाकू से अंधाधुंध वार करके हत्या की थी।
पुलिस के पहुंचने से लेकर अंतिम संस्कार में शामिल थे आरोपी
३१ अगस्त की सुबह जब खून से सूना राकेश का शव मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो दोनों आरोपी भी वहां मौजूद थे। वे पूरे समय पुलिस व परिजन के साथ रहे। इतना ही नहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। चूंकि दोनों आरोपी मृतक के खास व करीबी भी थे। इसलिए पुलिस को दोनों पर संदेह था। मोबाइल कॉल डिटेल व संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wOzRvb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment