आज से जमने लगेंगी छात्रसंघ चुनाव की रंगत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर). छात्रसंघ चुनाव 2018 में राजकीय महाविद्यालय के मतदाताओं की अंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी है। अब अंतिम सूची में महाविद्यालय में कुल 1913 मतदाता है। बुधवार को कॉलेज में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची जारी करने के बाद बुधवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे तथा शाम 5 बजे तक दाखिल नामांकन पत्रों पर आपत्तियां ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

एसएफआई ने घोषित किया पैनल
फलोदी. स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपना पूरा पैनल घोषित कर दिया है। तहसील अध्यक्ष हीरालाल गोगलू ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2018 में राजकीय पीजी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल विश्नोई, महासचिव पद के लिए जगदीशकुमार मेघवाल, उपाध्यक्ष रणजीतकुमार माली, संयुक्त सचिव के लिए निर्मला भील को प्रत्याशी घोषित किया है।

अब तक अध्यक्ष प्रत्याशी ही हुए घोषित
फलोदी. छात्रसंघ चुनावों को लेकर फलोदी सभी छात्र संगठन जीत के प्रयास कर रहे हैं तथा अब तक एबीवीपी ने गिरीश थानवी, एनएसयूआई ने पंकज व्यास, व एसएफआई ने सोहन विश्नोई को अध्यक्ष पद पर मैदान में उतारा है। एनएसयूआई ने महासचिव पद जसवंत आर व्यास को प्रत्याशी घोषित किया है।


ओसियां. राजकीय पीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में कुल 973 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। प्राचार्य उम्मेदसिंह इन्दा ने बताया कि 7 सितम्बर तक परिचय पत्रों का वितरण किया जाएगा। नामाकंन बुधवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। 6 सितम्बर को वैद्य नामाकंन सूची का प्रकाशन होगा तथा 2 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। मतदान सुबह 8 से 1 बजे तक होगा।

पीपाड़सिटी. छात्र संघ के चार प्रमुख पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ कंवलजीत कौर मेहता ने बताया कि कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महासचिव व संयुक्त सचिव पद के चुनाव को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय के घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 5 सितम्बर को प्रात: 10 से 3 बजे तक नामांकन पेश किए जा सकेंगे। छात्र संघ चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है जिसकी पालना अनिवार्य की है। अभी तक एबीवीपी या एनएसयूआई की ओर से बुधवार को पैनल घोषित नहीं किया जा सका।

बालेसर. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नदीम खां ने बताया कि छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार प्रात: 10 से 3 बजे तक सेमिनार हॉल में अध्यक्ष सहित चारों पदों पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। गुरुवार को 10 बजे नामाकंन पत्रों की जांच में वैद्य पाए जाने वाले प्र्रत्याशियों के वैद्य नामाकंन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा। वहीं छात्र संगठनो में चुनाव को लेेकर उत्साह है। एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संगठनों ने अपने पैनल घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

एबीवीपी : विष्णु सांखला प्रत्याशी घोषित
बालेसर. राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी में विष्णु सांखला को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किया। एबीवीपी के जिला संयोजक रविन्द्र भंवरिया ने बताया कि छात्र संघ चुनाव 2018-19 में एबीवीपी के प्रत्याशी के रूप में बीए अंतिम वर्ष के छात्र विष्णु सांखला को प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य तीन पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

एनएसयूआई : ममता चौधरी प्रत्याशी घोषित
बिलाड़ा. कस्बे के पिचियाक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में होने वाले चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने अपना अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया है। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पूनिया ने बताया कि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ममता चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया व शेष बचे पदों के लिए जल्दी घोषणा की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ch2S8g
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment