जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : कैंपस में चुनाव प्रचार थमा, अब हॉस्टल्स में प्रत्याशी दे रहे भोळावणी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनावी प्रचार रविवार दोपहर एक बजे थम जाएगा। वैसे रविवार को कैंपस बंद रहेगा। ऐसे में शनिवार को ही छात्र नेताओं ने अंतिम दिन मानते हुए चुनावी प्रचार प्रसार व समर्थन के लिए पूरी ताकत झौंक दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया सहित अन्य संगठनों के प्रत्याशियों ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज और केएन कॉलेज में मतदाताओं को मनाने के लिए कई वादे किए और छात्र-छात्राओं की हर मांग पर सहमति जताई। कई लुभावने वादे भी किए। दोपहर तक एक कैंपस से दूसरे कैंपस और उसके बाद छात्रावासों में प्रचार किया गया।

 

अपेक्स पद के प्रत्याशी एबीवीपी के मूलसिंह राठौड़, एनएसयूआइ के सुनील चौधरी, एसएफआइ के दमाराम और एआइएसएफ के अरविंदसिंह राजपुरोहित ने कक्षाओं और कॉलेज ग्राउण्ड में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सभी प्रत्याशियों ने छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर एक जैसे वादे किए। छात्र छात्राओं ने भी छात्र नेताओं को खूब उलझाया। अन्य प्रत्याशी बबलू सोलंकी, दिनेश पंचारियात, सोमेश सोलंकी, मनीष विश्नोई, रेणुका भाटी, निकिता कड़वासरा, पूजा चौधरी, सूरज कंवर, गुड्डी कंवर, ममता कण्डारा, विकास, कविता चौहान, नावेद बख्श भी प्रचार करते नजर आए। केएन कॉलेज में छात्राओं ने साफा पहनकर राजस्थानी अंदाज में प्रचार किया। कई छात्र नेताओं से छात्राओं के सामने जमीन पर बैठकर वोट मांगे।

केएन कॉलेज में छात्राएं आमने-सामने


केएन कॉलेज में धमाकेदार प्रचार प्रसार था। कई मुद्दों को लेकर छात्राओं के गुट आमने-सामने हो गए। कई बार तो स्थिति यह आई कि कॉलेज निदेशक प्रो. पूनम बावा व शिक्षक डॉ. जनक सिंह मीणा को छात्राओं को छुड़ाना पड़ा। दोपहर 2.30 बजे छात्राओं में आपस में तीखी नोक झोंक हो गई। शिक्षकों ने बड़ी मुश्किल से छात्राओं को शांत करवाया।

 

पुलिस की सख्ती से गाडिय़ों पर कुछ लगाम

विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, केएन कॉलेज, एमबीएम कॉलेज के बाहर पुलिस का पहरा रहा। केएन कॉलेज के बाहर अच्छा खासा जाप्ता रहा, जिसकी वजह से शनिवार को चार पहिया वाहनों के स्टंट पर लगाम लगी। बगैर नम्बरी गाडिय़ां जब्त होने के डर से कॉलेज के पास नहीं आई। इक्का दुक्का मामलो में छात्र नेताओं को पुलिस ने चेतावनी भी दी।

सडक़ें छात्र नेताओं के पेम्फलेट से अटी


एमबीएम इंजीनियरिंग, ओल्ड कैंपस, केएन कॉलेज व न्यू कैंपस के अंदर ही नहीं बाहर सडक़ों पर प्रत्याशियों के पेम्फलेट की भरमार लग गई। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक कैंपस से दूसरे कैंपस जाते समय सडक़ों पर पेम्फेलट गिराते हुए चल रहे थे। सडक़ों पर कचरा हो गया। कई जगह कचरा बीनने वाले पेम्फलेट साफ करते दिखे।

संकायों में मतदान सामग्री पहुंची, आज स्थापित होंगे बूथ

चुनाव के लिए बनाए गए 41 मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को विभिन्न संकायों में मतदान सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई। मत पेटियों की जांच कर उस पर ताले लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सभी मतपेटियां संकायों में पहुंच गई है। रविवार को बूथ स्थापित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। ऐसे में रविवार को भी विवि खुले रहेंगे। चुनाव में कुल 44 शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है। मतदान के दिन सहायकों के रूप में और अधिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wV6tD2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment