मेडिटेशन के लिए ढूंढ रहे हैं पॉइंट तो आ जाइए रातानाडा गणेश मंदिर, स्टेप गार्डन में घूम कर लें म्यूजिकल फाउंटेन का मजा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के आस्था का केन्द्र गणेश मंदिर की पहाड़ी अब मेडिटेशन पॉइंट और स्टेप गार्डन के रूप में विकसित होगी। यहां चल रहे विकास कार्यों के तीसरे चरण में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बुधवार को इन कार्यों को शिलान्यास जेडीए अध्यक्ष महेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीए अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि शहर में विकास कार्यों में पिछले कुछ समय में तेजी आई है। उन्होंने गणेश मंदिर परिसर में अब तक दो चरण में करवाए जा रहे कार्यों की रूपरेखा बताई। इसमें मंदिर परिसर के नीचे स्थित तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन का काम भी करवाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, महापौर घनश्याम ओझा व आयुक्त दुर्गेश बिस्सा सहित अन्य मौजूद थे।

यह कार्य होंगे

- गणेश मंदिर पहाड़ी पर मेडिटेशन पॉइंट विकसित किया जाएगा। जहां सुबह-शाम शहरवासी अपने स्वस्थ शरीर के लिए मेडिटेशन कर सकेंगे।
- पहाड़ी पर स्थित कुंड का विकास किया जाएगा।
- कुंड के पीछे सनराइज पॉइंट भी विकसित होगा। जो कि सुबह की सैर करने वाले लोगों को आकर्षित करेगा।
- एप्रोच सडक़ पर तोरणद्वार बनाया जा रहा है।
- स्टेप गार्डन भी मंदिर मार्ग पर बनाया जाएगा।

 

तालाब के तीन घाटों का नामकरण

प्रो. राठौड़ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच सौन्दर्यकृत तालाब के तीनों घाटों का नामकरण गणेश घाट, रिद्धी एवं सिद्धी घाट करते हुए पहाड़ी पर स्थित कुण्ड का नामकरण गौरी कुण्ड के नाम से किया है। साथ ही द्वितीय नवीन पार्क में भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर प्राधिकरण सचिव अरूण कुमार पुरोहित, निदेशक वित्त टीडी शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी सुखराम चौधरी, कैलाश गौड़, ओम दईया मौजूद रहे।

 

गणेश महोत्सव में यज्ञ का आयोजन

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित मंदिर में दूर्वा एवं 1008 नामों के जप के साथ गणेश जी को मोदक भोग लगाया गया। नंदनवन मयूर सेवा समिति के पुनित माथुर एवं कार्तिक गौड ने बताया कि गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को सामूहिक पाठ व वैदिक विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। राजेश रूप रॉय ने शाम को क्षेत्र के बच्चों को वेद एवं संस्कृति की मान्यताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम चतुर्थी से लेकर अनन्त चौदस तक चलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ODBLWz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment