जोधपुर. पूर्व सांसद गजसिंह के विंटेज कार कलेक्शन में शामिल रॉल्स रॉयस फैंटम विडोवर्स लिमोजिन कार (1927 मॉडल) को केलिफ ोर्निया में आयोजित मोटेरेरी ऑटोमोटिव कार सप्ताह के समापन पर आयोजित पेबल बीच एलिगेंस प्रतियोगिता में ‘मोंटेगू ऑफ ब्यूलिक अवार्ड’ दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद ने यह अवार्ड ग्रहण किया।
मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व की दुर्लभ विंटेज कारें भाग लेती हैं। इन कारों का मूल्यांकन उनकी स्टाइलिस्टिक और मैकेनिकल विशेषता, मूल्य, मौलिकता व संरक्षण के आधार पर होता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 209 कारों ने भाग लिया, जिनमें 31 अमेरिकन व 17 अन्य देशों की थीं।
इस कार को मारवाड़ के तत्कालीन शासक उम्मेसिंह के कार्यकाल में महिलाओं के लिए मंगवाया था। एल्यूमिनियम पॉलिस से बनी इस कार में नीले शीशे के पर्दें लगे हैं ताकि कार में बैठी महिलाओं को कोई देख ना सके। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से इस कार को ह्यूस्टन में आयोजित ‘पिकॉक इन द डेजर्ट’ में प्रदर्शित किया गया है।
ये हैं उम्मेद भवन पैलेस की विंटेज कारें
उम्मेद भवन पैलेस के विंटेज कार कलेक्शन में 1906 की ओवरलैण्ड, 1927 की रॉल्स रॉयस फैण्टम-1, 1934 की मॉरिस माइनर, 1935 की रॉल्स रॉयस फैण्टम-2, 1941 की केडिलॉक, 1947 की केडिलॉक व पैकर्ड और 1948 की ब्यूक

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C9bUUJ
0 comments:
Post a Comment