फलोदी बिलाड़ा में अब दस उम्मीदवार मैदान में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी. छात्रसंघ चुनाव 2018 को लेकर राजकीय महाविद्यालय, फलोदी में गुरुवार को नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। आज ८ उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरजीतङ्क्षसह ने बताया कि आज नाम वापसी के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक का समय दिया था। जिसमें ८ उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई। अब छात्रसंघ चुनाव 2018 में कॉलेज के अध्यक्ष पद पर गिरीश थानवी, पंकज व्यास, सोहनलाल विश्नोई, उपाध्यक्ष पद पर गोरधनराम, रणजीत कुमार, सिद्धि राजपुरोहित, महासचिव पद पर जगदीश, नरेन्द्र पुरोहित तथा संयुक्त सचिव पद पर निर्मला भील व भागीरथ मेघवाल उम्मीदवार रहेंगे। (निसं)
अध्यक्ष पद पर तीनों संगठन मैदान में-

कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर तीनों संगठन एबीवीपी, एनएसयूआई व एसएफआई मैदान में है, जबकि महासचिव व संयुक्त सचिव पद दो संगठनों के प्रत्याशी ही मैदान में है। कुल मिलाकर फलोदी में त्रिकोणीय मुकाबला है।

बिलाड़ा.
कस्बे का डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अब तक प्रस्तुत किए नामांकन पत्रों में से गुरुवार को एक अभ्यार्थी ने नामजदगी के पर्चे वापस ले लिए। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब छात्रसंघ चुनाव में पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में है।

महाविद्यालय निर्वाचन अधिकारी सुमन बिस्सा ने बताया कि बुधवार को कुल 1१अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए थे। जिनमें से गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर चुके कैलाश पन्नु ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार नाम वापसी के पश्चात चुनाव मैदान में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है।
अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र मेघवाल (एबीवीपी) ममता चौधरी, (एनएसयुआई) महेन्द्र मेघवाल व उपाध्यक्ष के लिए ज्योति प्रजापत (एबीवीपी) और पूजा राव (एनएसयुआई), महासचिव पद के लिए रिया मुलेवा एबीवीपी, मधु कुमावत एनएसयूआई, सहसचिव पद के लिए शैलेश एबीवीपी, रिधी पटेल एनएसयूआई के लिए व कक्षा प्रतिनिधि के लिए गायत्री चौहान मैदान में रहे। निप्र

बालेसर में एबीवीपी का पैनल घोषित

बालेसर. राजकीय महाविद्यालय बालेसर में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अपना पैनल घोषित किया। एबीवीपी के जिला संयोजक रविन्द्र भवरिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बालेसर में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व में विष्णु सांखला को एबीवीपी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। बुधवार रात्रि को अन्य पदों पर पैनल घोषित कर दिया है। जिनमें उपाध्यक्ष पद पर अनिता मेघवाल, महासचिव पद पर लक्ष्मण सोलंकी, संयुक्त सचिव पद पर गेनसिंह को एबीवीपी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए है। जिनमें गेनसिंह संयुक्त सचिव पद पर निविरोध निर्वाचित हो चुके है। निप्र

ओसियां में प्रचार प्रारंभ

ओसियां. राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई एवं एसएफआई तीनों के प्रत्याशी वोट मांगने के लिए छात्रों के घर-घर जा रहे है। ओसियां में एबीवीपी एवं एनएसयूआई में दो जाट आमने सामने है। वहीं नामांकन पश्चात पात्र उम्मीदवारों की वैद्य सूची में से अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी महेश खौड के नाम वापस लेने के बाद अध्यक्ष पद के लिए गणपतराम जाखड़, किशनसिंह, उमेश बैरड़, उपाध्यक्ष के लिए चम्पाराम, मंगलाराम, मोतीराम, पूजा विश्नोई,महासचिव के लिए आरती, जितूराम, मंगलाराम एवं संयुक्त सचिव के लिए मनोहरलाल, प्रकाश, पुन्नी देवी को अंतिम उम्मीदवार घोषित किए। कक्षा प्रतिनिधि के चुनाव में मूलाराम चौधरी, मनसुख, मुकेश, ओमाराम एवं मगाराम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की चुनाव आचार संहिता एवं चुनाव संबधी जानकारी देेने के लिए उपखण्ड स्तरीय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन की शुक्रवार को 11 बजे बैठक होगी। निसं

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oMbFFF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment