भाजपा ने कार्यक्रम स्थल का किया पूजन तो कांग्रेस उतर आई विरोध में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोधपुर में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर बुधवार को भूमि पूजन किया गया। शाह के 16 सितम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दो अलग-अलग स्थान पर युवा सम्मेलन और शक्ति केंद्र से उपर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इनमें जोधपुर संभाग के 15 से 20 हजार युवाओं के भाग लेने की संभावना है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को पांडाल बनाने का काम शुरू किया गया। इससे पहले भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजन स्थल पर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, महापौर घनश्याम ओझा, विधायक सूर्यकांता व्यास व कैलाश भंसाली सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री शेखावत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह राजस्थान प्रवास के दौरान जोधपुर में 16 सितम्बर को संभाग स्तर के दो सम्मेलन सम्बोधित करेंगे। शाह के प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह ऊर्जा की लहर है।


भाजपा के जनप्रतिनिधियों-प्रभारियों ने की बैठक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 16 सितम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को यहां शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन में राज्यसभा में मुख्य सचेतक सांसद नारायण पंचारिया एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे के सान्निध्य में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोधपुर प्रवास के तहत होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं बांटी गई।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के जोधपुर प्रवास के तहत होने वाले युवा सम्मेलन, शक्ति केन्द्र संयोजक से उपर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन व प्रबद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिम रूप देने के लिए आयोजित इस बैठक में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, फलोदी देहात अध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, पूर्व अध्यक्ष प्रसन्न मेहता, जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा व महेन्द्र मेघवाल मौजूद रहे।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सामग्री वितरित
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जोधपुर में प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी व युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोधपुर युवा संवाद सम्मेलन में आने को लेकर तैयारियों को देखते हुए संभाग के पदाधिकारियों को सामग्री वितरित की। यहां ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सम्मेलन में आने का कहा गया। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र तंवर, प्रभारी कल्याणसिंह, पूर्व अध्यक्ष पवन आसोपा, वरुण, विक्रम उपाध्याय, हनुमंत सिंह पंवार उपस्थित थे।
----------

राजकीय कॉलेज में सभा करने का कांग्रेस ने जताया विरोध
जोधपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में करवाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध दर्ज करवाया है।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सईद अंसारी, संभागीय प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी और कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अनिल गौड़ ने कहा कि राजनीतिक दल की सभा को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में करना अनुचित है। इससे सिद्ध होता है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग भाजपा द्वारा निजी हितों के लिए कर रही है। अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि उच्च शिक्षा केंद्र के राजकीय परिसर में राजनीतिक पार्टी की सभा न्याय संगत नहीं है। कांग्रेस तकनीकी शिक्षा निदेशक को भी इस बारे में अवगत करवाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x6xa8C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment