एएसआई मनोहर सिंह को एशियाई वेट लिफ्टिंग में रजत पदक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के एएसआई और वेट लिफ्टर मनोहर सिंह सांखला ने मलेशिया के पेनांग में चल रही एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स २०१८ में वेट लिफ्टिंग में २२५ किलो वजन उठाकर रजत पदक जीतने में सफल रहे। महज पांच किलो वजन के अंतर से वो स्वर्ण पदक जीतने से वंचित रह गए।
सात सितम्बर से पेनांग में शुरू हुई एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में रविवार को वेट लिफ्टिंग में जोर आजमाइश हुई। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जोधपुर के एएसआई मनोहर सिंह ने शानदार शुरूआत की और आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कुल २२५ किलो वजन उठाकर रजत पदक जीतकर न सिर्फ देश, बल्कि जोधपुर व जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस का नाम रोशन किया। इरान के वेट लिफ्टर ने सिर्फ पांच किलो अधिक वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, मलेशिया के वेट लिफ्टर को कांस्य पदक मिला।
एक लिफ्ट में असफल रहे, नहीं तो गोल्ड
वेट लिफ्टर मनोहर सिंह ने पहली लिफ्ट आसानी से पूरी कर ली और वजन उठा लिया। दूसरी लिफ्ट में वे असफल रह गए। तीसरी लिफ्ट में एक बार फिर उन्होंने पूरा जोर लगाया और वजन उठाने सफल रहे। इसी के साथ उन्होंने कुल २२५ किलो वजन उठाया और रजत पदक हासिल किया।
रजत जीता, लेकिन गोल्ड न मिलने से नाखुश मनोहर सिंह
मलेशिया के पेनांग में रजत पदक जीतने के बाद राजस्थान पत्रिका से बातचीत में एएसआई मनोहर सिंह अपने प्रदर्शन ने स्वर्ण पदक न जीत पाने को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वो अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है। उन्होंने स्वर्ण के लिए पूरी तैयारी की थी। सभी मित्रों के साथ विभाग के अधिकारी उससे गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन वो उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। सिर्फ पांच किलो वजन कम उठा पाने से गोल्ड मेडल जीतने से वंचित रह गया। एक लिफ्ट में असफल नहीं होता तो स्वर्ण पदक से कोई नहीं रोक सकता था।
पूर्व में भी जीत चुके हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक
- वर्ष २०११ में लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के ओवरऑल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- वर्ष २०१७ में अमरीका के लॉस एंजिलिस में आयोजित वल्र्ड पुलिस गेम्स में पुश/पुल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण व एक रजत पदक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NtN06p
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment