पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जोधपुर में एसपीजी ने संभाली व्यवस्था, इस तरह रहेगी चप्पे-चप्पे पर निगाह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जोधपुर यात्रा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। ग्रुप के अधिकारियों ने वायुसेना, सेना और पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा इंतजाम जांचे। उधर, पुलिस ने भी एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के आस-पास सुरक्षा को घेरे में ले लिया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही रेंज के जिलों की पुलिस को जोधपुर बुलाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के जोधपुर आने से पहले ही एसपीजी यहां पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था जांची। वायुसेना व सेना के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर हर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। उधर, पुलिस ने एयरपोर्ट से भाटी चौराहे तक प्रधानमंत्री मोदी के कारगेट का रिहर्सल किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व सिरोही एसपी जय यादव को जोधपुर बुलाया गया है। रेंज के जिलों से पुलिस व आरएसी की मदद ली गई है। रातानाडा व आस-पास का क्षेत्र सुरक्षा घेरे में मोदी के आगमन से पहले ही पुलिस के अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सेना ने रातानाडा व एयरपोर्ट के आस-पास का क्षेत्र सुरक्षा घेरे में ले लिया। सादे वस्त्रों में सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हो गए। जगह-जगह पुलिस लगा दी गई। आलम यह रहा कि रातानाडा क्षेत्र में जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी दिखाई देने लग गए।

अधिकारी व जवानों को दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस उपायुक्त डॉ अमनदीप सिंह कपूर, गगनदीप सिंगला व मोनिका सेन ने शाम को पुलिस लाइन मैदान में सम्पर्क सभा ली। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ ही जवान शामिल हुए। उन्हें पीएम विजिट के दौरान दी जाने वाले ड्यूटी व जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।

यातायात के लिए तीन भागों में इंतजाम
पुलिस ने प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान शहर की यातायात संभालने के लिए तीन भागों में इंतजाम किए हैं। एयरफोर्स से आठ खंभा चौराहे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनु प्रभारी होंगे। वहीं, आठ खंभा से शहीर स्मारक व स्टेडियम तक एएसपी नाथुसिंह यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। वहीं, अरोड़ा सर्किल से मथुरादास माथुर अस्पताल रोड तक भी यातायात का विशेष इंतजाम रहेगा। इन व्यवस्थाओं के प्रभारी पुलिस उपायुक्त होंगे।

 





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xJGq2L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment