बैठकों में जन ने बताया अपना एजेंडा
क्षेत्रवासियों ने अपनी प्राथमिकताओं पर की चर्चा
जोधपुर. अपने विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय करने के उद्देश्य से जन एजेंडा 2018-23 के तहत विधानसभा क्षेत्रवार बैठकों का दौर रविवार से शुरू हुआ। इसमें हर आयु, वर्ग के क्षेत्रवासियों के अलावा चेंजमेकर्स और वालंटियर्स ने क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की। ऐसी कई बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का जन एजेंडा तैयार किया जाएगा।
बैठकों में युवा, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए जैसे प्रोफेशनल्स के अलावा व्यापारी, उद्यमी, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अध्यापक, किसान, मजदूर, बेरोजगार और महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग शामिल हुए। लोगों ने विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत बयां की। क्षेत्रवासियों ने इलाके की बड़ी समस्याओं को लेकर मंथन किया। बैठक में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं, समस्याओं के बारे में राय रखी। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और सर्वांगीण विकास के लिए आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप जन एजेंडा तैयार करने के लिए मंथन किया। सोमवार को इसी तरह की एक और बैठक होगी जिसमें जन एजेंडा बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं शहर विधानसभा की बैठक में भी लोगो ने उत्साह से भाग लिया। इस बैठक में राजेश बोराणा, श्यामलाल भाटी, सत्यनारायण परिहार, डॉ. उम्मेदराज तातेड़, अरविंद भाटी, मगराज बोराणा, प्रभात, नरेश, संदीप, मनीष, मोहित, लखन, सुरेश, पुखराज, अमरलाल, मोहित, धनराज, श्याम, अमीन, यज्ञदत्त कल्ला, पिंटू, सोनू, प्रवीण, हरीश, बबलू खान, शहजाद, अजय व जसराज मौजूद थे।
यहां हुईं बैठकें
फलोदी विधानसभा क्षेत्र की बैठक बस स्टैण्ड कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स परिसर में, शेरगढ विधानसभा क्षेत्र की बैठक बालेसर के अटल सेवा केन्द्र, ओसियां विधानसभा क्षेत्र की बैठक विजय भवन ओसियां में, बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक पंचायत समिति सभागार बिलाड़ा, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक महादेव मार्केट सभागार में, लोहावट की बैठक राउमावि लोहावट बिशनावास, शहर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जालोरी गेट के अंदर घांची समाज के न्याति नोहरा (थिएटर) और सूरसागर विधानसभा क्षेत्र की बैठक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 ई सेक्टर स्थित सारस्वत समाज भवन में आयोजित हुई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xnrJS9
0 comments:
Post a Comment