बीजेपी की कथनी-करनी पर कांग्रेसी सीपी जोशी ने लगाए गंभीर आरोप, खुद को बताया कार्यकर्ता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. कांग्रेस में अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडऩे की परंपरा रही है। आगे जाकर चुने हुए प्रतिनिध अपनी बात हाईकमान के सामने रखते हैं। हाईकमान उस आधार पर निर्णय करती है। पचपदरा में बुधवार को होने वाली संकल्प रैली में भाग लेने मंगलवार को जोधपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रिका से बातचीत में यह बात कही। जोशी ने बताया कि राजस्थान में इसी तरह मुख्यमंत्री का फैसला होगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसी अनुरूप वे आगे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार को जनता परख रही है। जनता में अब आक्रोश है। महंगाई पर लगाम नहीं है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और किसान को उचित दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो बातें चुनाव के समय कही गई थी, भाजपा उसे पूरा नहीं कर पाई है। इस कारण प्रदेश व देश की भाजपा सरकार के प्रति लोगों में अब अविश्वास की भावना है। बीजेपी की कथनी व करनी में अंतर है।

पचपदरा रवाना हुए कांग्रेस के कई दिग्गज


बाड़मेर के पचपदरा में बुधवार को आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक ही बस में जोधपुर से पचपदरा निकले। इसके लिए बाकायदा बस को रथ की तरह तैयार किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर के पचपदरा में विजय संकल्प रैली आयोजित होगी। रैली में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, रामेश्वर डूडी, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, सीपी जोशी, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, हरीश चौधरी, बद्रीराम जाखड,़ प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर,धर्मेन्द्र राठौड़, संयम लोढ़ा आदि कई नेता पचपदरा के लिए निकलेंगे। शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PEBAu9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment