रामदेव प्राकट्योत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शृंगार आरती के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. साम्प्रदायिक सद्भाव के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव का अवतरण दिवस भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) मंगलवार को जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि स्थल पर सुबह सवा चार बजे 109 ज्योत से शृंगार आरती हुई। सोमवार शाम मौसम में बदलाव के बावजूद जोधपुर पहुंचे जातरुओं में खासा उत्साह नजर आया।

मंदिर का संचालन करने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ध्वजारोहण किया गया। मंदिर की सीढिय़ों व प्रवेश द्वार के पास विशाल एलईडी स्क्रीन पर आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है हर साल बाबा रामदेव के भक्त मसूरिया स्थित बालीनाथ की समाधि पर शीश नवाने के बाद ही रामदेवरा प्रस्थान करते हैं। युगल जोड़ी मंदिर में अनुष्ठान शुरू राईकाबाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि के सान्निध्य में मंगलवार से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। बाबा रामदेव एवं रानी नेतल की प्रतिमा का अभिषेक के बाद शृंगार किया गया। सुबह 10.15 बजे पूर्व सांसद गजसिंह ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे।

Read more : अमित शाह पहुंचे जयपुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्या छिपाना चाह रहा है जयपुर नगर निगम

Read more : महिला कर्मचारियों को झटका! अब 20 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों को एक साथ नहीं मिल सकेगा ये अवकाश

Read more : छात्रसंघ चुनाव की मतगणना से ऐन पहले आई ये बड़ी खबर, छात्र नेताओं को लगा झटका, यहां आज जारी नहीं होंगे नतीजे

Read more : छात्रसंघ चुनाव की मतगणना आज: 11 बजे खुलेंगी पेटियां, शाम तक बन जाएगी छात्रों की सरकार

Read more : क्या राजनीतिक आंदोलनों में बंद,हड़ताल का वैकल्पिक रास्ता खोजा जाना चाहिए ? देखिए क्या कहता है प्राइम पोल रिजल्ट

Read more : भारत बंद के मुद्दे पर देखिए क्या कहा: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने rohit sharma



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x2GHN2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment