बिलाड़ा (जोधपुर). राजस्थान इनडोर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान मे यहा कस्बे के मोतीसिंह स्टेडियम मे चल रहे थर्ड यूथ इनडोर क्रिकेट नेशनल चैम्पियनशिप 2018 को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमडऩे लगी है। अलग तरह से खेले जा रहे खेल को लेकर लोग विस्मित हो रहे हैं। यह पहली इंडोर चैम्पियनशिप का लीग मैच मात्र आठ-आठ ओवर के रूप में खेले जा रहे हैं।
पुलिस उप अधीक्षक सीपी पारीक द्वारा टॉस के साथ ही मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच लीग मैच हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही, इस प्रकार शनिवार अपराह्न पश्चात तक महाराष्ट्र, मुम्बई, नासिक एवं राजस्थान की दो टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
दर्शक भी अभिभूत
दर्शकों के लिए यह खेल इसलिए भी आश्चर्य वाला है कि इस मैच में खेलने वाला खिलाड़ी जो आउट होता है उसे खेल से बाहर नहीं करके उस टीम के बनाए हुए रन श्रृंखला में से पांच रन कम कर दिए जाते हे। स्थाानीय क्रिकेट खेल प्रेमी भी इस इंडोर क्रिकेट मैच की बारिकियों को समझने के लिए हर मैच को गंभीरता से देख रहे है।
आठ गेंद का एक ओवर
चैम्पियनशिप आयोजक महेन्द्रसिंह राजपुरोहित एव कोच निखिल के अनुसार रविवार को जो मैच होंगे वो 16 -16 ओवर के होंगे, जिसमे एक ओवर में आठ गेंद डाली जाएगी, एक पेयर को चार ओवर खेलना अनिवार्य होता है बॉलर दो ओवर से ज्यादा ओवर नहीं कर सकता है। हर प्लेयर को बेटिंग व बॉलिंग दोनों करना अनिवार्य हे। इस मैच में वाइडबोल व नो बॉल के अतिरिक्त दो रन होते है।
समापन आज
देशभर से आई टीमों के मैच रविवार अपराह्न तक होंगे। इसके पश्चात स्टेडियम पवेलियन पर सभी प्रदेशों की टीमों की समारोह पूर्वक विदाई होगी, उससे पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रह चुके पुखराज सीरवी एवं स्थानीय खेल प्रेमियों की मौजूदगी में विजेता टीमों को शील्ड भेंट की जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PXgM11
0 comments:
Post a Comment