पति पहले से था शादीशुदा, महिला कांस्टेबल ने खुद को लगाई आग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शादी के बाद पति के पहले से शादीशुदा होने के बारे में जानकारी मिलने को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद में महिला कांस्टेबल ने शुक्रवार शाम 8 मील पर बारली मंडावता स्थित किराए के मकान में पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गम्भीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फलोदी में पंखनाथ इन्द्रा कॉलोनी निवासी गीता (33) पत्नी हरभजराम विश्नोई पति से अलग यहां अकेली रहती है।

 

आग की लपटों से घिरने के बाद वह चिल्लाने लगी और दौडक़र मकान से बाहर निकली थी। यह देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस की चेतक (फ्लाइंग) ने गम्भीर हालत में महिला कांस्टेबल को महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई पहुंचाया, जहां से उसे बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उसके साठ से सत्तर प्रतिशत जलने की आशंका जताई है।

 

पता लगने पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हालत में कुछ सुधार होने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। वहीं, मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्युकालिक कथन भी दर्ज कराए गए। जिसमें उसने पति की प्रताडऩाओं से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने रातानाडा के विष्णु नगर निवासी पति हरभजराम के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

 

पति से दस-ग्यारह साल से चल रहा है विवाद
पुलिस का कहना है कि गीता की शादी वर्ष 2004 में हरभजराम से हुई थी। उसे तेरह साल का एक पुत्र व एक पुत्री है। जो वर्तमान में फलोदी में ननिहाल में रह रहे हैं। पति की पहले शादी हो चुकी थी। इस बारे में गीता को शादी के बाद पता लगा था। इसको लेकर दोनों में दस-बारह साल से विवाद चल रहा है।

 

कोर्ट में पेशी पर मिली थी धमकियां
पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कोर्ट में मामला विचाराधीन है। गीता ने कोर्ट में भरण-पोषण का वाद दायर कर रखा है। तीन-चार दिन पहले कोर्ट में पेशी थी। उस दौरान गीता को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। उसके बच्चों को भी मारकर फेंकने को धमकाया गया था। अंदेशा है कि इसी के चलते उसने आत्मदाह का प्रयास किया।

 

कमरे में मिला नोट
पुलिस जांच के लिए गीता के किराए के मकान पहुंची तो एक नोट लिखा मिला। मम्मी-पापा के नाम नोट में लिखा था कि वह दुखी व परेशान है। वह व्यथित हो चुकी है। निराश होकर यक कदम उठा रही है। नोट में उसने शादी के बाद पति के पहले से शादीशुदा होने को लेकर चल रहे विवाद का भी उल्लेख किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wU8no2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment