जोधपुर की साख के लिए महत्वपूर्ण होगा ईपीसीएच चुनाव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर।

देश की सर्वोच्च हैण्डीक्राफ्ट संस्था एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) के चुनाव 25 सितम्बर को होने जा रहे है। जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर निर्यात उद्योग विदेशी मुद्रा के साथ लाखों लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहा है। सीओए कमेटी में पिछले 8 वर्षो से जोधपुर का प्रतिनिधित्व नहीं है । इस लिहाज से यह चुनाव जोधपुर की साख के लिए महत्वपूर्ण होगा । जोधपुर ईपीसीएच के नॉर्थन वेस्टर्न जोन में आता है। जिसमें राजस्थान व मध्यप्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक रजिस्ट्र्ड है । इस जोन से कुल 3 इलेक्टेड व एक को-ऑप्टेड सदस्य होते है। वर्तमान में इस जोन के चारों सदस्य जयपुर से चुने हुए है । इस जोन में करीब 1383 वोट है। जोधपुर से इस बार कुल मत देने योग्य निर्यातकों की संख्या 619, जयपुर से ६४४ तथा राजस्थान के अन्य शहरों व मध्यप्रदेश से 120 निर्यातक है। केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय के अधीन व प्रशासनिक नियंत्रण वाली ईपीसीएच का संचालन 25 सदस्यीय कमेटी ऑफ एडमिनिस्टे्रशन (सीओए) करती है। कमेटी में केन्द्र सरकार की ओर से नोमिनेटेड 2 सरकारी उच्चाधिकारी व 18 निर्यातक होते हैं। ये देश के अलग-अलग रीजन से चुने जाते है। ये विजयी 18 सदस्य 5 को-ऑप्टेड सदस्यों का चुनाव करते है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 12 सितम्बर रखी गई है।

----

इस बार जोधपुर के वोटरों की संख्या में ईजाफ ा हुआ है । जोधपुर व जयपुर के वोटो में ज्यादा फर्क नहीं है। यहां के निर्यातकों की कई समस्याएं है। ईपीसीएच में निर्यातकों की पैरवी के लिए जोधपुर का प्रतिनिधित्व होना चाहिए ।

डॉ. भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

---

कमेटी में जोधपुर का प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण केन्द्र सरकार तक यहां के निर्यातकों की समस्याओं की पैरवी करने वाला कोई नहीं है । जोधपुर के निर्यातक एक होकर चुनाव लडेंगे तो अवश्य जीतेंगे। सबका समर्थन मिला तो मैं चुनाव लडूंगा। नहीं तो किसी प्रतिनिधि को चुनाव जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।

निर्मल भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N0t3Fa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment