सीएम से ट्रोमा सेंटर के लोकार्पण की आस रहेगी अधूरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ 14 सितंबर को आईजी चिकित्सालय में तैयार हुए ट्रोमा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिलवा दिया है। इससे लगता है कि विधायक के वादे के अनुरूप मुख्यमंत्री के हाथों ट्रोमा सेंटर के लोकार्पण की जनता की आस अधूरी ही रह जाएगी।

 

चार करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधा युक्त ट्रोमा सेंटर जनता व भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से बना है। जब यह बना था तो इसके लिए आर्थिक जनसहयोग मांगते वक्त विधायक ने वादा किया था कि आप जनसहयोग से इसे बनवाएंगे तो इसका लोकार्पण सीएम खुद आकर करेगी।

 

गत 25 अगस्त को सीएम के हाथों लोकार्पण का कार्यक्रम तय हो गया था। शिलापट्ट भी तैयार करवा लिए गए। गौरव यात्रा के दौरान सीएम बिलाड़ा आनेवाली थी, लेकिन एेन वक्त पर कार्यक्रम बदल गया और सीएम पीपाड़सिटी तक आकर वापस लौट गई। जब कस्बे के बिल्कुल निकट आकर मुख्यमंत्री लोकार्पण किए बिना चली गई तब से जनता में निराशा है। बाद में यह कहा गया कि सितंबर के पहले सप्ताह में सीएम के पाली जिले के दौरे के दौरान इसका लोकार्पण करवाया जाएगा। वहां भी दौरा हो गया, लेकिन लोकार्पण की आस अधूरी ही रही।

 

ट्रोमा सेंटर की विभाग को सुपुर्दगी के पश्चात जयपुर से आए विशेष निरीक्षण दल द्वारा दिए गए सुझावों की पालना में सुधार भी कर लिए गए है। इस सेंटर में डिजिटल एक्सरे मशीन की जरूरत पूरी करने के लिए सांसद व केन्द्र सरकार में मंत्री पीपी चौधरी से आग्रह किया है, जिस पर उन्होंने एक्सरे मशीन के अलावा 12 लाख की कीमत की आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस देने के लिए भी वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

 

तैयार है इलाज के लिए

ट्रोमा सेंटर के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा तीन सर्जन के पद सृजित किए गए है, जिसमें से दो हड्डीरोग विशेषज्ञ एवं एक सर्जन ने कार्यग्रहण कर लिया है, उनके अलावा नर्सिंग स्टाफ के एवज में अब तक मात्र एक नर्स नियुक्त की है।

 

ट्रोमा सेंटर परिसर के सामने ही स्थित आईजी महिला वार्ड के लिए वर्तमान में 1 पद गायनिक, 2 शिशुरोग विशेष, 2 मेडिकल ऑफिसर्स एवं एक डिप्लोमा गायनिक चिकित्सक कार्यरत है। इस प्रकार आपातकाल स्थिति में इन चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा सकेगा एेसी व्यवस्था यहां हो गई है।

 

इस ट्रोमा सेंटर मे उपकरण आ चुके है और ब्लड बैंक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही ब्लड बैक भी शुरू कर दिया जाएगा वही ट्रोमा सेंटर में दवाइयां भी पूरी तरह आ चुकी है। मरीजों को बाहर से दवाइया नहीं लानी पड़ेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CwlYar
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment