जोधपुर. रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाडी संख्या 22478/22477 जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 1 से 30 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे जयपुर, फ ुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, राई का बाग एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 सीटें अधिक उपलब्ध होगी। गाडी संख्या 12489/12490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस में बीकानेर से 3 से 24 नवम्बर तक व दादर से 4 से 25 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इससे जोधपुर, जालोर, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येेक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से 1 से 25 नवम्बर तक व बान्द्रा टर्मिनस से २ से 26 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इससे जोधपुर, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 12466/12465 जोधपुर-इन्दौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में जोधपुर से 1 से 30 नवम्बर व इन्दौर से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है। इससे मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, जयपुर, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, उज्जैन व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में साधारण श्रेणी के 2 डिब्बें अधिक उपलब्ध होंगे। गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस में हिसार से 1 से 29 नवम्बर व कोयम्बटूर से 3 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इस बढोतरी से सादुलपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा, वसई रोड, मडगांव, मंगलौर व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक मिलेगी।
-------------------------------
बेंगलूरु-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस का लूनी स्टेशन पर होगा ठहराव
रेलवे प्रशासन ने रेलयात्रियों की मांग को देखते हुए बैग्लुरू -भगत की कोठी (जोधपुर)-बैंग्लुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस का 2 अक्टूबर से प्रायोगिक तौर पर ६ माह के लिए लूनी स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय किया है। गाडी संख्या 16534, बैंग्लुरू -भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 सितम्बर को बैंग्लुरू स्टेशन से रवाना होकर लूणी स्टेशन पर मध्यान्ह 3.49 बजे आएगी व 3.52 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16533, भगत की कोठी (जोधपुर)-बैंग्लुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को भगत की कोठी से रवाना होगी, जो लूणी स्टेशन पर 5.52 बजे आएगी व 5.55 बजे रवाना होगी।
-------------------
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस में बढ़ाया 1 थर्ड एसी डिब्बा
बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाडी संख्या 22473/22474 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से 5 से 26 नवम्बर तक व बान्द्रा टर्मिनस से 6 से 27 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढोतरी से जोधपुर, आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OeSJxB
0 comments:
Post a Comment