रोडवेज हड़ताल जारी, प्राइवेट बसों वाले कूट रहे चांदी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

रोडवेज हड़ताल जारी, प्राइवेट बसों वाले कूट रहे चांदी

- अजमेर के 450 व जयपुर के 550 किराया वसूला जा रहा

जोधपुर

राजस्थान रोडवेज की चक्काजाम हड़ताल 10वें दिन बुधवार को भी जारी रही। इससे यात्रियों को परेशानी, रोडवेज को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। रोडवेज की हड़ताल से प्राइवेट बसों वाले चांदी कूट रहे है और यात्रियों से रोडवेज की तुलना में दुगुना किराया वसूल रहे है। राजस्थान स्टेट रोङवेज एम्प्लॉयज युनियन एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यातायात मंत्री युनुस खान रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के बयान दिए है। यातायात मंत्री खान के अनुसार प्राइवेट बसें कम किराए पर संचालित हो रही है। वास्तविकता यह है कि वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर चल रही बसें पहले से ही अवैध संचालित हो रही है और इन वाहनों में यात्रियों को लुटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोधपुर से अजमेर का रोडवेज बस में किराया 205 रुपए व जयपुर का किराया 330 रुपए है। प्राइवेट बसों में जोधपुर से अजमेर का किराया 450 रुपए व जयपुर के 550 वसूले जा रहे है । पूरे राजस्थान में यात्रियों को लुटा जा रहा है।

 

केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर

रोडवेज के संगठनों के संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में चल रही हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। एक भी बस स्टेण्ड से नहीं चली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय के 266 कर्मचारियों सहित जोधपुर केन्द्रीय कार्यशाला के 11 कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। आगार कार्यालय के 45 कर्मचारियों ने भी सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोङवेज बचाओ रोजगार बचाओ अभियान के तहत संघर्ष जारी है और मांगें नहीं माने जाने तक जारी रहेगा। सभा को सुबोधकांत वाष्र्णेय, घीसूलाल राजपुरोहित, बुद्धाराम डूडी, रामेश्वर शर्मा, पुखराज भाटी, रहीम खान, नरसिंह आदि ने संबोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IhSEUb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment