विल्होजी महाराज मेले में उमड़ी आस्था

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़ सिटी. रामड़ावास कलां में स्थित भगवान जंभेश्वर महाराज के प्रथम शिष्य विल्होजी महाराज की समाधि स्थल पर रविवार को मेला तथा धर्मसभा हुई। इसमें प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं ने मथा टेक सुख समृद्धि की कामना करते हुए हवन कुंड में आहुतियां दी। मंदिर प्रांगण में धर्म सभा हुई जिसमें वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज स्थापना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ उच्च शिक्षा में युवाओं तथा बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान विश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद ने पत्रिका की मुहिम हरयाळो राजस्थान को पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर बताकर पत्रिका के इस महत्वाकांशी कार्यक्रम से जुडऩे का आह्वान किया है। बिलाड़ा प्रधान सुमित्रा विश्नोई ने महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया। रामड़ावास कलां सरपंच राधा विश्नोई ने धार्मिक आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज के लिए अच्छा संदेश बताते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा कार्यो में अग्रणी रहने का आह्वान किया है। धर्म सभा को कई क्षेत्रों से आए साधु-संतो ने भगवान जम्भेश्वर के नियमों का अनुसरण करने का संदेश दिया।

जमकर हुई खरीदारी
मेले में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, घर-परिवार में दैनिक जीवन मे काम आने वाली वस्तुओं तथा खेती कार्यों में उपयोग में आने वाले उपकरणओं की जमकर खरीदारी की। पीपाड़, बिलाड़ा, डांगियावास, भोपालगढ़, बावड़ी, गोटन, आसोप, खेड़ापा, ओसियां, फलोदी सहित कई क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से मेले की रौनक देखते ही बन रही थी। ये रहे उपस्थितधर्मसभा में महेंद्र खोखर, राजेश गहलोत, सुमित्रा विश्नोई, पप्पूराम डारा, फरसाराम रामड़ावास, डॉ. सुनिल विश्नोई, ओपी धायल, सुरजनराम सोऊ, शिवचरण धायल, सरपंच राधा सोऊ, उदाराम विश्नोई, बलदेवराम सोऊ, श्यामसिंह सोऊ, वीपी सिंह विश्नोई, बाबूलाल जांगू, लक्ष्मणसिंह मूंद, सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

पुल्होजी मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

देणोक. पडियाल ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम रणीसर स्थित पुल्होजी मन्दिर में रविवार को आयोजित वाषर््िाक मेले में देणोक, आऊ, लोहावट, रणीसर, भींयासर, भीकमकोर, दयाकोर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष पांचाराम विश्रोई एवं कानाराम थालौड़ ने बताया कि मेले से पूर्व शनिवार को रात्रि जागरण हुआ। जिसमें गायक कलाकारों द्वारा गुरु जम्भेश्वर एवं पुल्होजी महाराज के भजन कीर्तनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं सुबह सात बजे महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में दिनभर श्रद्धालु की आवाजाही रही। मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए पूरे परिसर में कमेटी द्वारा नियुक्त दो दर्जन से अधिक युवाओं की टीम निगरानी कर रही थी। निसं

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MX3SDc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment