खुलने लगी इस टोल प्लाजा पर लूट की पोल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर (जोधपुर). राष्ट्रीय राजमार्ग125 पर नवीन राजमार्ग निर्माण के बाद जसनाथ नगर बम्बोर के समीप स्थापित किए गए टोल प्लाजा पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने टोल वसूली में लूट मचा रखी है।

एनएचएआई द्वारा निर्धारित टोल शुल्क से दोगुनी राशि वाहन चालकों से वसूली जा रही है। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं। जिसको लेकर एनएचएआई से कई बार शिकायतें भी की गई। इसके बावजूद एनएचएआई के आला अधिकारी एेसे मामलों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा टोल नाकों पर वाहनों से वसूली जाने वाली निर्धारित दरें जारी कर रखी है। यहां जिले में पंजीकृत हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 45 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं जिले से बाहर के वाहनों के लिए 90 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। बुधवार शाम को बालेसर क्षेत्र से एक बोलेरो कैम्पर आरजे 19 जीएफ 5977 जोधपुर के लिए निकली।

जसनाथ नगर टोल प्लाजा पर इसी वाहन से 90 रुपए की राशि वसूली गई। वापस लौटते समय वाहन चालक द्वारा दोगुनी टोल राशि वसूलने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने निर्धारित राशि 45 रुपए की पर्ची थमा दी। वाहन चालकों का कहना है कि कई बार टोल प्लाजा के कर्मचारी टोल वसूली को लेकर झगड़े पर भी उतारू हो जाते हैं। टोल कर्मचारी प्लाजा पर लगे रेट लिस्ट से निर्धारित शुल्क को काट देते हैं। जिसके बाद वे जबरन अवैध वसूली करते हैं।

वसूली के लिए घेर लेते हैं गाड़ी
टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। वहीं कई वाहन चालकों का आरोप है कि जब वे अवैध वसूली का टोल पर विरोध करते हैं टोल पर पर्ची काटने के अलावा बैठे कई कर्मचारी गाड़ी को घेर लेते हैं और दबाव बनाते है। मारपीट पर उतारु इन कर्मचारियों के डर से वाहन चालकों को मजबूरन टोल कर्मचारियों को मनमानी राशि देनी पड़ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MTo3Su
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment