महागठबंधन एक ढकोसला, उनका एजेंड़ा मोदी को हटाना : शाह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने रविवार को जोधपुर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। अपने ३० मिनट के भाषण में उन्होंने अधिकांश समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए उनका बखान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दलों को मोदी फोबिया हो गया है और वे किसी भी तरह से मोदी को हटाना चाहते हैं।
पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में जोधपुर संभाग स्तर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गठबंधन का एजेंडा, विचारधारा, लक्ष्य, अचीवमेंट सब मोदी विरोधी है। वे नकारात्मक एजेंडा लेकर चल रहे हैं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पूरे विश्व में बढ़ गई है। उन्होंने मोदी को सर्वाधिक लोकप्रिय और मेहनती नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में काम करने में गर्व होता है।

बूथ समिति अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हूं
शाह ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ समिति का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पहुंच जाता है। जबकि कांग्रेस में तो अध्यक्ष बनने के लिए एक परिवार में जन्म लेना ही काफी है। उन्होंने कहा कि १० सदस्यों से पार्टी शुरू हुई जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके ११ करोड़ सदस्य हैं।

गठबंधन पर एेसा तंज

- ममता दीदी यहां सभा करेगी तो कोई आएगा?
- देवेगौड़ा की गुजरात सभा में सभा का क्या होगा?

- अखिलेश भइया यदि मध्यप्रदेश में सभा करेगे तो क्या होगा?
एनआरसी पर ये बोले...

असम में एनआरसी बनाया और ४० लाख घुसपैठियों को रजिस्टर किया। लेकिन विपक्ष में हाय तौबा हो गई। सब एकजुट हो गए। जैसे उनकी नानी मर गई हो। चिल्लाने लगे कि बचा लो, क्यों निकालते हो। महाराष्ट्र सरकार ने अरबन माओवादियों को पकड़ा तो फिर हाय तौबा हुई। जैसे वे चचेरे भाई लगते हों। बोले-अराजकता फैलाने वालों को, जातिवाद फैलाने वाले को जेल मे डालना चाहिए या नही?

३ बातों पर रुख स्पष्ट करे राहुल गांधी

शाह ने कहा कि देश में वोट मांगने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष इन बातों पर अपना रुख स्पष्ट और फिर बाहर निकले।
१. राहुल गांधी का एनआरसी पर क्या मत है?

२. भारत विरोध नारों के लिए क्या मत है?
३. अरबन माओवाद पर सख्त कार्रवाई हुई तो क्या मत ?

युवाओं के लिए मोदी सरकार की योजनाएं गिनाईं

शाह ने अपने भाषण के अंत में युवाओं के लिए मोदी सरकार की स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और ऋण उपलब्ध करवाने की योजनाएं गिनाईं। साथ ही युवाओं के लिए तकनीकी संस्था व शिक्षा-खेल क्षेत्र में किए गए कार्य भी गिनाए।

अंत में वसुंधरा सरकार का नाम
अपने करीब ३० मिनट के भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश और इसके बाद देश में चुनाव है। युवा संकल्प लें कि मोदी सरकार और वसुंधरा सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाएंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QC5qku
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment