पीपाड़सिटी(जोधपुर). नगरपालिका की विशेष बैठक में सत्ता व प्रतिपक्ष दोनों के पार्षदों ने शहर में गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था पर आक्रोश जताया और इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर अंकुश रखने की मांग रखी।
इस पर पालिकाध्यक्ष कच्छवाहा ने बैठक के दौरान ही सफाई व्यवस्था में लगे अधिकारियों तथा जमादार को बैठक में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। ऐसे मामलों में भविष्य में कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देकर शहर के विभिन्न वार्डों तथा सार्वजनिक स्थानों से गुजरती नालियों के किनारे मशीन द्वारा फिनाइल एवं पाऊडर का नियमित रूप से छिडक़ाव करने का आदेश दिया।
नगर पालिका की विशेष बैठक का आयोजन शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाहा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का मुख्य एजेंडा शहर में सफाई व्यवस्था एवं आगामी पर्वो के आयोजन को लेकर रहा।
ईओ सुरेशचंद्र शर्मा ने सफाई कर्मचारियों के अलग-अलग दल बनाकर प्रतिदिन कार्यो की मॉनिटरिंग कर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्डो में निर्माण कार्यो के लिए स्वीकृतियां निकाल कर जल्द ही कार्य शुरू करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक में पार्षदो ने नगर पालिका भवन निर्माण में हो रही देरी पर पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही में तेजी लाने का आह्वान किया गया है।
पार्षद खुशबू शर्मा ने अपने वाडऱ् में अधूरे पड़े निर्माण कार्यो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यो को बीच में ही छोड़ देने से आमजन पार्षदों पर भेदभाव का आरोप लगाते है। पार्षद धनराज सोलंकी ने पीचडी द्वारा शहर में पाइप लाइन ड़ालने के उपरांत तोड़ी गई सडक़ो में पेंचिंग कार्य मे घटिया सामग्री उपयोग पर नाराजगी जताकर ऐसे मामलों में विभाग को पाबंद करने पर जोर दिया।
बिंदु अरोड़ा एवं रामकिशोर गहलोत ने वार्डो में नाली सफाई कार्यो में कर्मचारियों के मनमाने रवैये पर नाराजगी जताकर ऐसे कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।
पालिका उपाध्यक्ष उमर दराज कुरैशी ने भी इस मामले में सफाई कर्मचारियों द्वारा पालिका भवन में उपस्थिति दर्ज करवाने के उपरांत मौके से गायब होने के मामले में पार्षदों का साथ देते हुए ऐसे मामलों पर लगाम लगाने की मांग रखी।
महिला पार्षदो ने पालिका कनिष्ठ अभियंता मनोहरलाल चौधरी द्वारा निर्माण कार्यो के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी कर ठेकेदारों के प्रति नरम रुख बरतने पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्षद जवरीलाल खींची ने कहा कि ठेकेदार वाडऱ् में कब काम करके चला जाता है इसकी जानकारी पार्षदों को भी कार्य पूर्ण होने पर ही मिल पाती है।
ये रहे उपस्थित
नेता प्रतिपक्ष अशोक दवे, जितेंद्र कच्छवाहा, अफसाना बानो, इमरान लोहार, लुकमान राठौड़, रामकिशोर कच्छवाहा, लीला जैन, बिंदु अरोड़ा सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DFhuii
0 comments:
Post a Comment