डिजिटल के साथ ‘ग्राउंड जीरो’ पर योजनाओं को लेकर घमासान करेगी कांग्रेस-भाजपा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के बूते राजनीतिक का नया अध्याय शुरू हो चुका है। चुनावी रण में कई प्रकार के वार किए जार रहे हैं। राज्य सरकार चुनावों में अपनी नैय्या पार लगाने के लिए खुद की योजनाओं के साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं को भी भुनाने में पीछे नहीं है। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को योजनाओं की हकीकत सभी के सामने लाने के निर्देश दिए हैं।

जनता तक योजनाओं की पूरी जानकारी और इसी आधार पर वोट बैंक मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बूथ स्तर तक प्रिंटेंड फॉर्मेट में योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसमें युवा, किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के हिसाब से कार्यकर्ताओं को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का लक्ष्य दिया गया है। डिजिटल प्लेटफार्म के अलावा ग्राउंड जीरो पर भी इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की डिजिटल टीम इन योजनाओं को घेरने की पूरी तैयारी कर रही है। माउथ पब्लिसिटी के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को योजनाओं की हकीकत बताने के निर्देश भी दिए गए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने योजनाओं की हकीकत सामने रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हर कार्यक्रम में लाभार्थी सामने रख रही मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा में एक या दो योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर बुलाया जा रहा है। उनके मुंह से आपबीती सुनी जा रही है। इससे कि योजनाओं का प्रचार हो और सरकार भी अपनी ब्रांड इमेज अलग-अलग वर्ग में बनाने में लगी हुई है।

इनका कहना...

हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई है। इससे कि वह आगामी दो माह में ग्राउंड लेवल पर जनता से सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिना सके।

भोपालसिंह बड़ला, जिलाध्यक्ष, भाजपा देहात।

जो योजनाएं भाजपा के लोग गिना रहे हैं वह हमारी ही सरकार की चलाई हुई है। अब जो नई योजनाएं जैसे भामाशाह योजना है उनमें कई कमियां हैं। एेसे योजनाओं की हकीकत व कमियां भी हम जनता तक ले जा रहे हैं।

- अजय त्रिवेदी, संभागीय प्रवक्ता, कांग्रेस।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O4mot4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment