बिलाड़ा (जोधपुर). गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों के टेलीमेडिसिन पद्धति से इलाज के मामले में मरूधर केसरी रेफरल चिकित्सालय ने राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
जयपुर में आयोजित समारोह में चिकित्सालय प्रभारी मुकेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला ने सम्मानित किया। यहां टेलीमेडिसिन सैकड़ों रोगियों को लाभ पहुंचा रही है और तेजी से लोकप्रिय भी हो रही है मरीज ही नहीं चिकित्सक भी इसमें रुचि दिखा रहे है। नतीजन गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों को लाभ मिल रहा है। इस पद्धति से यहां अप्रैल 2018 से अगस्त अंतिम दिन तक 4 हजार 619 रोगियों का उपचार किया गया है।
जिस बीमारी में विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत होती है, मगर विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सालय में नहीं होता हे या वरिष्ठ चिकित्सकों की बीमारी के सम्बंध में राय लेनी होती है, उस समय टेलीमेडिसन पद्धति कारगर होती है। ऑपरेटर रोगी को अपने निकट बिठाकर संबंधित रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक चाहे वह किसी भी बडे शहर या बडे संस्थान में कार्यरत हो को वीडियों कान्फ्रेसिंग पद्धति से मरीज का हाल बताता है। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन लाइन आकर ऑपरेटर के माध्यम से रोगी के मर्ज को देखता हे, रोगी से रोग के बारे मे जानकारी भी लेता है और मरीज को ऑनलाइन देखकर को ठीक करने दवाइयां लिखकर भेजता है।
केस-1
चर्म रोगी देवाराम जांघ के ऊपरी हिस्से पर पुराने दाद का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। चिकित्सालय प्रभारी मुकेश शर्मा की अनुशंसा पर ऑपरेटर भागीरथ ने एम्स दिल्ली के चर्म रोग विशेषज्ञ डॅा. प्रेमनाथन को ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजी, छह मिनट पश्चात डॉ. प्रेमनाथन को रोगी देवाराम की जांघ के ऊपरी हिस्से तक के दाद को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ऑपरेटर भागीरथ ने दिखाया। कुछ सवाल चिकित्सक ने पूछे और उपचार के लिए दवाइयां लिखकर ऑनलाइन भेज दी।
केस-2
प्रेम कंवर की बायें पैर की हड्डी दो वर्ष पूर्व टूटने के बाद ऑपरेशन कर रॉड डाली गई। पैर में सूजन खत्म नहीं हो रही थी। डॉ. से परामर्श लेने आई तो मुम्बई के वरिष्ठ चिकित्सक खलीक्यूज जेमन को ऑनलाइन आमंत्रण भेजा गया। नौ मिनट पश्चात वे ऑनलाइन आए महिला से बातचीत की ऑपरेटर भागीरथ ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए महिला का पैर और डिजिटल एक्सरे दिखाया कुछ ही समय पश्चात वरिष्ठ चिकित्सक ने उपचार के लिए दवाइयां लिखकर भेज दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMsN9t
0 comments:
Post a Comment