बिलाड़ा होने लगा विद्युत पोल लैस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा. दशकों पुरानी विद्युत लाइनों की वजह से बार-बार तारों के टूटने इंसुलेटर के पंचर हो जाने से हो चुके हादसों को रोकने के लिए विद्युत वितरण निगम अभियान चलाकर कस्बे को पोललेस कर रहा है। इसके चलते इन दिनों कस्बे के विभिन्न मार्गों चौराहों पर फैले विद्युत तारों को उतारा जाने लगा है तथा भूमिगत बिछाई जा चुकी केबलों से ट्रांसफॉर्मर जोड़े जा रहे हैं। कुछ इलाके तो बिजली के झूलते तारों से मुक्त हो चुके है।

मंगलवार को 5 घंटे का शटडाउन लेकर सहायक अभियंता रामसुख डूडी ने भूमिगत केबल डालने वाली कार्यकारी एजेंसी के लोगों से तहसील क्षेत्र में दशकों से लगे पुराने ट्रांसफार्मरों को ऊंचाई पर सुरक्षित स्थानों पर रखवाया तथा विद्युत सब स्टेशन से यहां तक कि डेढ़ किलोमीटर की दूरी में खम्भों पर लगे पुराने तारों को हटवा कर पोललेस केबल से जुड़वा दिए। इन ट्रांसफार्मरों पर आए दिन फ्यूज उडऩा, तारों का टूटना तथा ट्रांसफार्मरों में आग पकडऩा आम बात रहती रही है।सहायक अभियंता डूडी के अनुसार हर्ष मार्ग पर बने गौरव पथ के बीच खड़े सभी दशकों पुराने खम्भे व उन पर लगे ट्रांसफार्मरों को हटा दिया गया हैं। जेतिवास मार्ग के गौरव पथ को सुंदरता देने के लिए बीच सड़क खड़े खम्भों को सड़क किनारे बिछी पोललैस केबल से जोड़ दिया गया। इसी प्रकार अजमेर मार्ग पोलियावास क्षेत्र जोधपुर मार्ग के अलावा कस्बे के भीतरी क्षेत्र के काफी बड़े हिस्से से तार हटाकर ट्रांसफार्मर भूमिगत केबल से जोड़े जा रहे हैं। यह अभियान कृषि क्षेत्र में आबाद कुओं तक चलेगा। इससे हादसे पर रोक लगने की संभावना है। निसं

इनका कहना है

वृत क्षेत्र के बिलाड़ा एवं पीपाड़ शहर के कस्बाई क्षेत्र में दशकों पुरानी खींची हुई बड़ी लाइनों को हटाकर पोललेस अभियान के तहत भूमिगत बिछाई केबलों से सभी ट्रांसफार्मर जोड़े जा रहे हैं तथा सिटी लाइट के तारों को इंसुलेटेड किया जा रहा है इस अभियान से विद्युत हादसे रुकेंगे।-हीराराम परिहार अधिशासी अभियंता वृत्त बिलाड़ा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xOkUcd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment