दीवार से पत्थर निकाल बैंक में पहुंचे चोर, तिजोरी तोडऩे का प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
सांगरिया चौराहा व पुलिस चौकी के पास स्थित बैंक ऑफ इण्डिया की पीछे दीवार से पत्थर निकालकर चोरों ने मंगलवार रात सेंध लगाई और अंदर स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे। चोरों ने तिजोरी तोडऩे का भरसक प्रयास भी किया, लेकिन सफल न होने पर मोबाइल के दो चार्जर व पानी की बोतलें चुराकर चलते बने। चोरों ने रुपए जमा करने वाली मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। बासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की है।
पुलिस के अनुसार चौराहे के पास बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा है। अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार शाम सात बजे कार्य समाप्ति के बाद बैंक लॉक करके घर गए थे। वे सुबह सवा नौ बजे बैंक पहुंचे तो पीछे की दीवार में खिडक़ी के पास कई पत्थर निकाले हुए थे। बड़ा सा हॉल हो रखा था। बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। फिर बैंक के लॉक खोल अंदर पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के पास तोड़-फोड़ हो रखी थी। स्ट्रांग रूम की दीवार से पत्थर निकले हुए थे। इतना ही नहीं तिजोरी के चारों तरफ भी चोरों ने दीवार काटकर तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। बैंक परिसर में रखे मोबाइल के दो चार्जर व पानी की बोतलें गायब है। चोरों ने बैंक परिसर में रखी रुपए जमा करने वाली मशीन से छेड़छाड़ कर तोड़ दी।
बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें चोरों की हिमाकत कैद हुई है। िजिसके आधार पर चोरों को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक के सहायक प्रबंधक जितेन्द्र भाटी की तरफ से थाने में मामला दर्ज किया गया है।
चोरों का हेलमेट व जूतों के निशान मिले
अंदेशा है कि चोरों ने मध्यरात्रि बाद बैंक में सेंध लगाई है। लोहे के सरिए से उन्होंने दीवार के पत्थर निकाले और फिर अंदर घुसे। चोरों ने सरियों की मदद से स्ट्रांग रूम की दीवार से भी पत्थर निकाले होंगे, लेकिन तिजोरी तोडऩे में नाकामयाब रहे। बैंक के पीछे एक हेलमेट व जूतों के निशान मिले हैं। जो चोरों के होने का अंदेशा है। उस आधार पर भी तलाश की कोशिश की जा रही है।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oHLPCv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment