गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ : हर्षोल्लास से किया जा रहा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर अनंत चतुर्दशी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं सौभाग्य की रक्षा, ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखेंगी और वैष्णव भक्त अनंत भगवान के रूप में विष्णु का पूजन किया। सूर्यनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन भी रविवार को गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन से हुआ। घरों और शहर में जगह-जगह स्थापित गणपति मंडपों में करीब पांच हजार से अधिक छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अलग-अलग जलाशयों में किया जा रहा है। जोधपुर शहर के विभिन्न कॉलोनियों, बस्तियों व मोहल्लों में मनाए जा रहे 11 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन के चलते मूर्ति विसर्जन जुलूस के साथ किया जा रहा है। जुलूस में बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुलाल-अबीर उड़ाते बच्चे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए जा रहे हैं। जगह-जगह इस तरह का माहौल नजर आ रहा है। प्रमुख जलाशयों में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाओं के विसर्जन पर हमेशा की तरह रोक रही। मुख्य विसर्जन समारोह गुलाब सागर जलाशय में हुआ। महाराष्ट्र समाज जोधपुर की ओर से आयोजित 113 वें गणपति महोत्सव का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ किया गया। वहीं रातानाडा गणेश मंदिर में अनंत चतुदर्शी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप, प्रदीप शर्मा व कृष्ण मुरारी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गणेश प्रतिमा पर 151 किलो दूध, पंचामृत, ईत्र से वैदिक मंत्रोच्चार से महाअभिषेक किया गया। बाद में, 1008 लड्डुओं सहित 51 किलो सूखे मेवों का भोग लगाया गया। शाम को 7 बजे महाआरती के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा। वहीं शिवसेना जिला प्रमुख विजय व्यास ने बताया कि जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों करीब 10 हजार से अधिक गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। शिवसेना की ओर से जालोरीगेट चौराहे सहित 350 जगहों पर इको फ्रेण्डली गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। जालोरीगेट से गणपति प्रतिमा शाम 7.30 बजे सिरे बाजार होते हुए गुलाब सागर पहुंचेगी। गुलाबसागर में आर्य मरुधर व्यायामशाला के वरिष्ठ दलपति सुरेन्द्र बहादुरसिंह के नेतृत्व में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए विशेष पाटा नाव तैयार की गई है।

 

पीओपी व 1 मीटर से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन नांदड़ी गोशाला में

 

अन्नत चतुर्दशी पर्व पर रविवार को शहर के प्रमुख्य जालाशयों में पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) और 1 मीटर से बड़ी मूर्तियों के विसर्जन पर पाबंदी रही। पीओपी और बड़ी मूर्तियों का विसर्जन केवल नांदड़ी गोशाल में होगा। वहीं मिट्टी की मूर्तियां का विसर्जन हर साल की तरह गुलाब सागर में रहेगा। गणेश विसर्जन के दौरान शहर में पुलिस के 1400 अधिकारियों व जवानों का जाप्ता तैनात रहा। नगर निगम की ओर से गणेश विसर्जन के दौरान गुलाब सागर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा रखने पर नांदड़ी गोशाला विसर्जन के लिए भेजी जा रही है। आयुक्त दुर्गेश बिस्सा व कार्यवाहक उपायुक्त शहर विक्रम चारण ने कहा कि पीओपी और 1 मीटर से बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए नांदड़ी व्यवस्था की गई हैं। वहीं गुलाब सागर में 1 मीटर से बड़ी मूर्तियां लाने पर उन्हें सांकेतिक रूप से रखना होगा। इसके बाद निगम अपने संसाधन से इन्हें नांदड़ी गोशाला ले जाएगा। जहां 100 गुणा 40 फीट का कुंड बनाया गया है, इसकी गहराई करीब चार-पांच फीट है। जहां मूर्तियों का विसर्जन होगा।

 

यातायात व्यवस्था में बदलाव


गुलाब सागर में विसर्जन के लिए मूर्तियां जालोरी गेट पर एकत्रित होगीं तथा वहां से शोभायात्रा के रूप में रवाना होकर गुलाब सागर पहुंचेगी। जहां शाम पांच बजे से देर शाम तक विसर्जन काम चलेगा। इस दौरान पांचवी रोड से जालोरी गेट की तरफ आने वाला यातायात पांचवी रोड से सरदारपुरा की तरफ डाईवर्ट किया जाएगा। जो सत्संग भवन, मेहता भवन, तारघर मोड़, ओलम्पिक तिराहा, रेल्वे स्टेशन, से पुरी तिराहा की तरफ संचालित होगा। इसी प्रकार नई सडक़ से जालोरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात पुरी तिराहा, रेल्वे स्टेशन, ओलम्पिक तिराहा, तारघर मोड़, मेहता भवन, गोल बिल्डिंग से शनिश्चरजी थान की तरफ संचालित होगा। इस दौरान वाहनों का प्रवेश जालोरी गेट, एमजीएच से जालोरी गेट, ओलम्पिक तिराहा से जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतया निषेद्ध रहेगा। मूर्ति विसर्जन के दौरान नागौरी गेट व मेड़ती गेट से हाथीराम का ओडा होते हुए घंटाघर की तरफ आने वाले यातायात को हाथीराम का ओडा से स्टेडियम, गोरधाय छतरी की तरफ डाईवर्ट किया जायेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xHZfCt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment